एक्सप्लोरर

Guru Asta 2025: गुरु अस्त, किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किन्हें रहना होगा सावधान!

Guru Asta 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है. गुरु 12 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो रहे हैं. गुरु अस्त होकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे और शुभ-अशुभ फल देंगे.

Guru Asta 2025: नवग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ माना गया है. यह संतान, ज्ञान, धर्म व दर्शन का कारक हैं और शुभ ग्रह होने की वजह से उत्तम फल प्रदान करते हैं. इसके अलावा कुंडली में बृहस्पति के बलवान होने पर परिवार, समाज, करियर में उन्नति, स्वास्थ्य लाभ, मजबूत आर्थिक स्थिति, विवाह एवं संतानोत्पत्ति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं.

12 जून को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होंगे. करीब 27 दिन तक अस्त अवस्था में रहने के बाद 5 जुलाई को गुरु उदित होंगे. गुरु का मिथुन राशि में अस्त होना सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. लेकिन कुछ राशियों के लिए गुरु की अस्त अवस्था लाभकारी रहने वाली है. जानें गुरु अस्त से किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क.

मेष राशि-
गुरु नौवें और 12वें भाव के देव गोकर तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं. आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आपका प्रभाव और छवि दोनों में वृद्धि होगी. आपके परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है. बिजनस में आर्थिक मोर्चे पर आपको सफलता मिलती नजर आ रही है. वर्कप्लेस पर आपको कई प्रकार से लाभ होगा और आपकी इनकम भी बढेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों में वृद्धि होगी और आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपने टीचर से मिली सलाह से परीक्षा में सफलता मिलेगी.

वृषभ राशि-
गुरु आठवें व ग्यारहवें भाव के देव होकर दूसरे भाव में अस्त हो रह हैं. आप पेट से जुड़ी बीमारी से परेशान हो सकते हैं. आपको बिजनेस में विस्तार के लिए अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है. पैसो के लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, बिना सोचे-समझे किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें. वर्कप्लेस पर सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे, जिससे प्रमोशन भी हो सकता है. आपका बडे भाई के साथ वैचारिक मदभेद हो सकता है. कोम्पिटिशन एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इसमें सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि-
गुरु सातवें व दसवें भाव के देव होकर आपकी राशि में अस्त हो रहे हैं. जीवनसाथी के साथ पहले से कोई मतभेद हैं तो वे अब दूर हो जाएंगे. वर्कप्लेस पर आपको अचानक कहीं से लाभ प्राप्त हो सकता है. बिजनेस के विस्तार के लिए शेयर बाजार में धन निवेश सावधानी से करे नहीं कुछ नुकसान हो सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी जो आप के लिए शुभ रहेगा. स्टूडेंट्स को स्कूल में किसी भी प्रकार के षड्यंत्र में पड़ने से बचना होगा कुछ नुकसान हो सकता है. पिता की सेहत खराब होने से मानसिक तनाव हो सकता है.

कर्क राशि-
गुरु छठे व नौवें भाव के देव होकर 12वें भाव में अस्त हो रहे हैं. काम के बोझ के कारण सेहत खराब हो सकती है. बिजनेस में आपके विरोधी और शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं उनसे सावधान रहें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है इसलिए उन पर बेवजह का शक करने से बचें. वर्कप्लेस पर किसी काम को लेकर बैंक से लोन लेना पड सकता है. कोम्पिटिशन एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शुभ परिणाम मिलेगे.आपकी बातचीत करने की क्षमता में सुधार होगा और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. 

सिंह राशि-
गुरु पांचवें व आठवें भाव के देव होकर ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं. समाज में आपके नए-नए संपर्क बनेंगे और इनसे लाभ की प्राप्ति होगी. बिजनेस में तेजी के लिए किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी. आपके घर में किलकारी गूंज सकती है यानि आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. वर्कप्लेस पर पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन उसके लिए आपको कठिन परिश्रम भी करना होगा. स्टूडेंट्स के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

कन्या राशि-
गुरु चौथे व सातवें भाव के देव होकर दसवें भाव में अस्त हो रहे हैं. जीवनसाथी या परिजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं. इसलिए धैर्य और संयम के साथ काम लें. आपके मन में धर्म और आध्यात्मिक विचारों की वृद्धि होगी. वर्कप्लेस पर धैर्य और संयम के साथ काम करे नहीं कुछ नुकसान हो सकता है. स्टूडेंट्स की सेहत खराब होने से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं. बिजनसमेन को बिजनस में विदेशी संपर्कों से आपको अच्छा धन लाभ होगा. अपने विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों पर भी आप इस समय हावी रह सकते हैं.

तुला राशि-
गुरु सीतरे व छठे भाव के देव होकर नौवें भाव में अस्त हो रहे हैं. वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड सकता है. स्टूडेंट्स के अंदर आलस्य व सुस्ती का भाव हावी रहेगा, बेहतर होगा स्फूर्ति के साथ पढाई करें. बिजनसमेन को बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता. अचानक आपको धन लाभ हो सकता है. आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है.

वृश्चिक राशि-
गुरु दूसरे व पांचवे भाव के देव होकर आठवें भाव में अस्त हो रहे हैं. बिजनेस में आपके धन में वृद्धि होगी और आप पैसों का अधिक से अधिक संचय करेंगे. परिवार के सदस्यों से हर परिस्थिति में आपको मदद मिलेगी. आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं वर्कप्लेस पर आप अपने शत्रु व विरोधियों पर हावी रहेंगे. स्टूडेंट्स, प्लेयर और आर्टिस्ट की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी. पुराना रोग चल रहा है तो उससे निजात मिल जाऐगी.

धनु राशि-
गुरु आपकी राशि व चौथे भाव के देव होकर सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं. स्टूडेंट्स का दोस्त के साथ कुछ अनबन हो सकती है. बिजनेस में पैसों का नुकसान होने से मन थोड़ा उदास रहेगा. वर्कप्लेस पर विवाद भी हो सकता है इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. आपके पिता की सेहत खराब होने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है. परिवार के मामलों को जल्दबाजी में ना सुलजाए नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है. आपके सामाजिक तथा पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

 मकर राशि-
गुरु तीसरे व 12वें भाव के देव होकर छठे भाव में अस्त हो रहे हैं. वर्कप्लेस पर कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. धार्मिक और परोपकारी कार्यों पर अधिक खर्च होने की संभावना है. भौतिक सुखों से ज्यादा शांति आपको आध्यात्मिक चिंतन से मिलेगी. आपको पेट संबंधित रोग, बुखार आदि होने की संभावना रहेगी. अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छे संबंध बनाए रखें और उन पर भरोसा जताएं. प्रेम संबंध में संवाद आपके इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे.

 कुंभ राशि-
गुरु दूसरे व 11वें भाव के देव होकर 5वें भाव में अस्त हो रहे हैं. अगर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो अब स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. बिजनेस में भाग्य आपका हर कदम पर साथ देगा और सफलता व उपलब्धियां प्राप्त करेंगे. वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में बाहर या विदेश जा सकते हैं. जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने की कोशिश नहीं, उनकी बातों को सुनें नहीं कुछ तनाव हो सकता है. आपको नेत्र संबंधित विकार हो सकता है नियमित डॉक्टरी चेकअप करवाते रहें. स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटक सकता जिससे आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा.

मीन राशि-
गुरु आपकी राशि  व 10वें भाव के देव होकर चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं. वर्कप्लेस पर आपके ट्रांसफर होने की सम्भावना बन रही है. बिजनेस में धन-निवेश करतें समय सावधानी बरतें नहीं कुछ समस्या हो सकती है. आपकी मां की तबीयत खराब हो सकती है, जिस वजह आपको मानसिक तनाव हो सकता है. जीवनसाथी को बड़ा लाभ मिलेगा व समाज में उनकी प्रसिद्धि बढेगी. स्टूडेंट्स स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे. आपके निर्णय लेने के कौशल में सुधार करेगा, जिसे आप हाल ही में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं. आपके प्रयास अब सही दिशा में आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें: Hajj 2025: हज यात्रा के दौरान कौन से महत्वपूर्ण नियम होते हैं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Guru Ast 2026: 15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Kark Sankranti 2026: आज है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget