एक्सप्लोरर

Guru Asta 2024: शादी विवाह से जुड़े कामों पर इस दिन से लग जाएगी रोक, गुरु हो रहे हैं अस्त

Guru Asta 2024: शादी विवाह में ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है. विवाह संस्कार में बृहस्पति यानि गुरु ग्रह की विशेष भूमिका वैदिक ज्योतिष में बताई गई है, मई 2024 में गुरु अस्त हो रहे हैं.

Guru Asta 2024: शादी-विवाह के कार्यों पर रोक लगने वाली है. मई-जून (May-June 2024) के महीने में विवाह संस्कार जैसे मांगलिक कार्य करना संभव नहीं होगा, जिस कराण शहनाई नहीं बज पाएगी. कब से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो रहे हैं, जानते हैं.

बीते 1 मई 2024 को गुरु यानि बृहस्पति ग्रह ने राशि परिर्वतन किया है. जो गुरु अभी तक मेष राशि में गोचर कर रहे थे वे अब शुक्र की राशि वृष में गोचर कर रहे हैं.

वृष राशि में गुरु का यह गोचर 12 साल बाद हुआ है. लेकिन पंचांग के अनुसार गुरु की स्थिति में एक बार फिल बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जल्द ही गुरु ग्रह अस्त (Guru Ast 2024) अवस्था में जाने में वाले हैं.

मान्यता है कि जब गुरु अस्त होते हैं तो विवाह आदि जैसे मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. यही कारण है कि इस दौरान हिंदू धर्म में शादी विवाह की रस्मों पर रोक लग जाती है. लोग गुरु के उदित होने का इंतजार करते हैं. 

गुरु अस्त कब हो रहे हैं? (Guru Asta 2024 Date)

पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह (Jupiter) 7 मई, 2024 को शाम 7.36 मिनट पर अस्त हो जाएंगे. गुरु ग्रह वृषभ राशि (Taurus) में अस्त होगें. गुरु 6 जून, 2024 बृहस्पतिवार को सुबह 4.36 मिनट पर उदित होगें. ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु ग्रह कुल 30 दिन तक अस्त रहेंगे.

गुरु अस्त होने पर क्यों नहीं करते मांगलिक कार्य?

पौराणिक ग्रंथों में बृहस्पति को देवताओं का गुरु बताया गया है, ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सबसे बड़ा ग्रह का दर्जा दिया गया है. इनका संबंध भाग्य, संतान, विवाह, उच्च पद, ज्ञान, धर्म, धन आदि से है.

इसलिए गुरु के अस्त होने को शुभ नहीं माना जाता. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसकी शक्ति में कमी आ जाती है. यही कारण है कि विवाह, सगाई, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

गुरु अस्त क्यों होते हैं? 

किसी भी ग्रह का अस्त होना एक खगोलीय घटना मानी जाती है. हर साल कुछ दिनों के लिये आकाश में कोई-कोई ग्रह दिखायी नहीं देता है क्योंकि वह सूर्य के पास आ जाता है, जिसकी वजह से इसे ग्रह-अस्त या ग्रह-लोप कहा जाता है. शादी विवाह जैसे कार्यों में ग्रहों की शुभ स्थिति को वरियता प्रदान की गई है.

Varuthini Ekadashi 2024: कल एकादशी की तिथि कब से लग जाएगी, वरुथिनी एकादशी का व्रत 3 या 4 मई कब रखा जाएगा? जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं लेनी चाहिए? जानिए क्या है सच
Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं लेनी चाहिए? जानिए क्या है सच
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget