एक्सप्लोरर

Budh Uday 2023: 27 दिसंबर को धनु राशि में बदलेगी बुध ग्रह की चाल, आपकी राशि और देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानें

27 दिसंबर 2023 को धनु राशि में उदय होगा बुध ग्रह2 जनवरी 2024 को बुध मार्गी होगेंबुध का यह परिवर्तन कैसा रहेगा, जानें

Budh Uday 2023: बुध धनु राशि में है. ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धि, बिजनेस और लेन-देन का ग्रह माना जाता है. बुध 27 दिसंबर को उदय होकर 2 जनवरी को मार्गी हो जाएगा. 13 दिसंबर को बुध वक्री हो गया था और 18 तारीख को सूर्य के नजदीक आने से अस्त भी हो गया था.

बुध 27 दिसंबर 2023 को उदय होकर 2 जनवरी 2024 को मार्गी हो जाएगा. 2 जनवरी 2024 को बुध ग्रह सीधी चाल से चलने लगेगा. बुध की बदलती चाल का असर लेन-देन, खरीदारी और निवेश पर पड़ेगा. साथ ही ये ग्रह सभी राशियों को प्रभावित करेगा.


Budh Uday 2023: 27 दिसंबर को धनु राशि में बदलेगी बुध ग्रह की चाल, आपकी राशि और देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानें

 

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है. बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है. बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िर जवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है. यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है.


Budh Uday 2023: 27 दिसंबर को धनु राशि में बदलेगी बुध ग्रह की चाल, आपकी राशि और देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानें

 

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन के लिए शुभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध की चाल में बदलाव होने से मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा. इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है. इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे. इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी.

वृष और मकर राशि के लिए अशुभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध की चाल में बदलाव होने से वृष और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा. इन दो राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है. लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी. किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा. नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

कर्क और कन्या राशि के लिए सामान्य
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि में बुध की चाल बदलने से कर्क और कन्या राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा. इन राशियों के लोगों की नौकरी और बिजनेस के लिए मिलाजुला समय रहेगा.बिजनेस करने वाले लोग नए कामों की प्लानिंग करेंगे और कामों में सफलता पाएंगे, लेकिन सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है. वहीं, स्वभाव में अनचाहे बदलाव भी होने की आशंका है. कुछ लोगों से विरोध हो सकता है और परेशानी बढ़ने की भी आशंका है.

देश-दुनिया पर असर
बुध ग्रह की चाल में होने वाले परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी. शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है. बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा. बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा. कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी. कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं.

बुध के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ और शुभ ग्रह माना गया है. बुध ग्रह अन्य ग्रहों के स्वभाव के साथ ही अपना फल देते हैं. कहने का मतलब है बुध शुभ ग्रह के साथ होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रहों के संगति होने पर अशुभ फल देते हैं. बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं.  

बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए. बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं. बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है. पालक का दान करे. बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे.

यह भी पढ़ें- Aditya Mangal Rajyog 2023: दिसंबर के अंत में बना आदित्य मंगल राजयोग इन राशियों के लिए शुभ, नए साल में भी मिलेगा लाभ

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget