एक्सप्लोरर

सावन की तीसरी सोमवारी पर जनकपुरी के दशकों पुराने शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़. जानें क्या है मंदिर की खासियत

सावन तीसरे सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी B1 स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में, जहां आम दिनों की तुलना में आज सुबह से ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था.

सावन का महीना देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए काफी पवित्र महीना होता है, और ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से उनकी प्रसन्नता जल्दी प्राप्त होती है. यूं तो इस पावन महीने का हर दिन महादेव की पूजा और जलाभिषेक के लिए खास होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है. ऐसे में इस महीने के तीसरे सोमवार के मौके पर कांवड़ियों के अलावा काफी संख्या में लोग शिवालयों में नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं.

जनकपुरी के प्राचीन शिव मंदिर दूर-दूर से पहुंचे कांवड़िए और श्रद्धालु

कुछ ऐसा ही देखने को मिला पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी B1 स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में, जहां आम दिनों की तुलना में आज सुबह से ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. इस मंदिर में दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर से भी कांवड़िए और अन्य श्रद्धालु महादेव का दर्शन और जलाभिषेक कर उनकी प्रसन्नता की प्राप्ति की कामना के साथ यहां आ रहे हैं. इस दौरान मंदिर में स्थापित महादेव की 65 फुट ऊंची, चार भुजाओं वाली प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोग महादेव की उस भव्य प्रतिमा को देख कर मंत्र-मुग्ध नजर आए.

70 साल पुराना है मंदिर का इतिहास, 65 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

मंदिर के पुजारी राहुल तिवारी और पंडित नितेश शुक्ला ने एबीपी लाईव की टीम से खास बातचीत में बताया कि, यह मंदिर 70 साल पुराना है और यहां पर शिव जी की 65 फुट ऊंची प्रतिमा है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर में लोगों की खास आस्था है और आम दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है, जबकि सावन महीने, खास तौर पर आज सोमवार के दिन तो तड़के सुबह से ही महादेव की पूजा के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है. उन्होंने ने बताया कि आज के दिन लगातार ही महादेव की पूजा-अर्चना जारी है.

सोमवार के दिन व्रत और पूजा से जल्दी प्राप्त होती है महादेव की प्रसन्नता

श्रद्धालु लगातार मंदिर में पहुंच रहे हैं और शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ा कर धूप, दीप, फल और फूल से पूजा करने के बाद दूध और गंगाजल से उनका अभिषेक कर रहे हैं. सनातन धर्म में श्रावण मास की महिमा का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज के दिन पूजा के अलावा, कई महिलाएं-युवतियां सोमवारी व्रत रख कर भगवान भोलेनाथ की कथा आदि का भी पाठ करती हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 24 अगस्त 2026, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के चमकेंगे सितारे, मीन को आर्थिक मामलों में रखनी होगी सावधानी
टैरो राशिफल 24 अगस्त 2026: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के चमकेंगे सितारे, मीन को आर्थिक मामलों में रखनी होगी सावधानी
मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम व सेहत का हाल
मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम व सेहत का हाल
वृषभ मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, करियर, प्रेम व सेहत का हाल
वृषभ मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, करियर, प्रेम व सेहत का हाल
मेष मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम व स्वास्थ्य का हाल
मेष मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम व स्वास्थ्य का हाल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget