एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 28 नवंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 28 November 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 28 नवंबर, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 28 November 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. गुरुवार, 28 नवंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है. मानसिक संतुलन बनाए रखें. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी. दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है. वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा. आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन, आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातक आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं. इस अवधि में आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी. मनोबल मजबूत रहेगा. रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा. व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रहने वाला है. आज आपके कार्यस्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. परिवार में मतभेद उभरेंगे.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपके आसपास हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को सलाह है कि फिलहाल, ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ लगे. आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को इस समय कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी देखने को मिलेगा. इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों आज अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को व्यापार आदि के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है. आपको सलाह है कि आपको फिलहाल, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Budh Vakri 2024: बुध ग्रह अगर वक्री हो जाए तो क्या होता है

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget