एक्सप्लोरर

Budh Vakri 2024: बुध ग्रह अगर वक्री हो जाए तो क्या होता है

Budh Vakri 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध आज 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में व्रकी हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बुध ग्रह वक्री (retrograde) हो जाए तो क्या होता है.

Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जो नौकरी, संचार, वाणी, व्यापार और बुद्धि आदि के कारक माने जाते हैं. बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होने पर इन क्षेत्रों और 12 राशियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

ग्रहों के राजकुमार बुध आज 26 नवंबर 2024 को वक्री हो चुके हैं. बुध सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर वक्री हुए हैं और 21 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे. किसी भी ग्रह के वक्री होने का मतलब होता है उल्टी चाल चलना. आइए जानते हैं जब बुध ग्रह वक्री होते हैं या उल्टी चाल चलने लगते हैं तो क्या होता है?

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों की वक्री दशा में देशाटन, व्यसन और अधिक भागदौड़ के योग बनने लगते हैं. साथ ही कुंडली में जो ग्रह वक्री अवस्था में होता है अपनी दशा और अंतर्दशा में प्रभावशाली फल देने लगता है.

क्या बुध वक्री होकर अशुभ फल देते हैं

यह जरूरी नहीं है कि बुध ग्रह वक्री होकर अशुभ फल ही देंगे. किसी जातक की कुंडली में सामान्य रूप से शुभ फल देने वाले बुध वक्री होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं. वहीं कुंडली में सामान्य रूप से अशुभ फल देने वाले बुध वक्री होकर अपनी अशुभता में वृद्धि करते हैं और अशुभ फल देते हैं.

बुध वक्री का प्रभाव

वक्री का अर्थ होता है उल्टी चाल चलना. बुध जब वक्री होते हैं तो आकाश में पीछे की ओर चलता है. बुध ग्रह वक्री होकर सामान्य रूप से बुद्धि, वाणी, अभिव्यक्ति, शिक्षा और साहित्य के प्रति लगाव को प्रभावित करता है. बुध के वक्री होने पर व्यक्ति के आचरण में बदलाव देखने को मिलता है, अकस्मात होने वाले परिवर्तनों में व्यक्ति कुछ अनचाहे निर्णय भी लेता है जिससे वह परेशान भी हो सकता है.

बुध वाणी-संचार के भी कारक ग्रह माने जाते हैं. इसलिए जब बुध वक्री होते हैं तो वाणी और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है. इस स्थिति में लोग बोलना कुछ और चाहते हैं लेकिन बोल नहीं पाते या फिर कुछ और बोल जाते हैं. कुछ स्थिति में व्यक्ति अपनी बात को दर्शाने के लिए गलत तर्कों को भी सहमति देता है. वक्री अवस्था में बुध व्यक्ति के भीतर झुंझलाहट और झल्लाहट भी पैदा करता है.

ये भी पढ़ें: Budh Vakri 2024: बुध आज से वृश्चिक राशि में चलेंगे वक्री चाल, 21 दिनों तक सभी राशियों के जीवन में पड़ेगा ये असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget