एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 23 नवंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 23 November 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 23 नवंबर, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 23 November 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. शनिवार, 23 नवंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि के लिए आज टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके लिए आज का दिन लाभप्रद होगा. आप बिजनेस में कुछ नई डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा. आपकी अच्छी बात यह रहेगी कि आप अपनी बातों को आज बेझिझक रख पाएंगे जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी, विवाद का हल मिल सकता है.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि के जातक आज कानूनी मामलों में सफलता पा सकेंगे. नौकरी में आज के दिन आपको भाग्य के साथ मेहनत का भी लाभ मिलेगा. आपको आज कुछ नए विचारों के साथ काम करने का फायदा मिलेगा. आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आज उसका फायदा आपको मिल सकता है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली उलझनों का सामना बेहद समझदारी से करेंगे. यात्रा संबंधी प्लानिंग भी हो सकती है. पारिवारिक जीवन आपका आज आनंददायक रहेगा.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार बहुत ही व्यस्तता वाला रहेगा. आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा. मन आपका कल्पनाओं में खोया रहेगा और आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार भी आएगा. आपके लिए बेहतर होगा कि सभी काम अपने ऊपर नहीं लें अपना काम सहयोगियों को भी दें जिससे आप सभी काम सुचारू तरीके से कर पाएंगे. आप आज तरक्की के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि के जातकों को लाइफ में कुछ उलझन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपको कई तरह की समस्याओं को निपटाना होगा. वैसे अकाउंट और फाइनेंस के काम से जुड़े जातक आज लाभ और तरक्की पाएंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र के काम में आप सफलता पाएंगे। आपके लिए सबसे बढ़िया बात यह है कि आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको प्रभावशाली लोगों का समर्थन और सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके इजाफा होगा. मानसिक सुख शांति के लिहाज से भी दिन आपका अच्छा रहेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता पाएंगे. बिजनेस में कोई लाभकारी डील आज फाइनल हो सकती है.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी. आप दीर्घकालीन निवेश के द्वार अच्छी कमाई कर सकते हैं. नौकरी कारोबार में आपके बदलाव का अच्छा योग बना हुआ है. आप कोई नया काम या कारोबार शुरू कर सकते हैं. सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलने का योग बना हुआ है। राजनीतिक संपर्क का आपको लाभ मिलेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन प्रगति और उन्नति को दिखा रहा है. टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आप अपने कई रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं. लेकिन जरूरी यह है कि मन को स्थिर रखें और सोच समझकर फैसला लें. आज गलत निर्णय से नुकसान होने की आशंका है. वैवाहिक जीवन के मामले में आपको खुशी मिलेगी. जीवनसाथी से आपको प्रेम और सरप्राइज मिल सकता है. कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि वालों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको विरोधियों से लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है. बिजनेस में आपके प्रतिद्वंदी आपसे डील छीनने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा. किसी पार्टी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा. आर्थिक पक्ष आपका सामान्य रहेगा। खर्चों को कंट्रोल में रख पाएंगे.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रोत्साहन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी. आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. विरोधी आपके सक्रिय रहेंगे तो आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है. घर और जमीन से संबंधित मामलों में आज धन और समय खर्च करना पड़ सकता है.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके लिए कामयाबी का रास्ता खुला हुआ है. आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे कामयाबी मिलेगी इसलिए आलस को छोड़कर आप अपनी चाहत को पूरा करने के लिए प्रयास कीजिए. नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा. कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपका मन धर्म कर्म की ओर लगेगा. कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं के संदर्भ में लाभप्रद होगा. बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी. कोई सोचा हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो जाने से मन प्रसन्न होगा.

ये भी पढ़ें: Astrology: किन्नरों को दान देने से कौन ग्रह अशुभ होने पर देने लगता है शुभ फल

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget