एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्ड्स से जानें आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, जानें 09 जनवरी 2025 का टैरो राशिफल

Tarot Card Rashifal 09 January 2025: टैरो कार्ड के अनुसार 09 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 09 January 2025: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. गुरुवार, 09 जनवरी 2025 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास होगा. भाई-बहनों के साथ बेहतर सामंजस्य होने से राहत मिलेगी। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार चलेंगी, जिसके परिणाम स्वरूप आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा, व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला है. बुजुर्ग लोग आपके द्वारा की जा रही सेवा से खुश होंगे. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा, इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. कुछ नए लोग आपसे मिल सकते हैं, लेकिन दोस्ती करने से पहले उनके बारे में ठीक से विचार कर लें और तब कोई फैसला लें.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए हर मामले में धैर्य से काम लेने का है. इस समय विवादों और गलतफहमियों को शांति से सुलझाएं और किसी प्रकार के झगड़े में न पड़ें. आप अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहेंगे. इसमें आपका वक्त भी बर्बाद होगा और आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला है. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है और आज हर क्षेत्र से आपके लिए अच्छी खबर आएगी. प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं, या अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में अपने दाखिले की खबर पा सकते हैं.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ परिणाम देने वाला है और आज आप काफी बिजी भी रहेंगे. अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है. पुराने विवादों में सुलह होने के योग बन रहे हैं. यदि साथी से बातचीत बंद है, तो अपनी ओर से प्रयास करें। रिश्ते में मनमुटाव दूर हो सकता है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

कन्या राशि वालों का दिन शुभ है और आज सब कुछ आपकी सोच के हिसाब से पूरा होगा. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे. तनाव आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है. इससे दूर रहने के लिए थोड़ा मेडिटेशन जरूरी है.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. किसी भी कार्य में प्रमाद आपके लिए हानिकारक होगा. जल्दी में कोई फैसला न करें और हर काम को दिमाग लगाकर सोचविचाकर कर आराम से करें. आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है. हताश न हों और सही वक्त आने का वेट करें.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ है और आज आपके लिए विदेश यात्रा के संबंध में कोई अच्छी सूचना आ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. आपका अधिकांश समय प्रियजनों के साथ अच्छे समय का आनंद लेने में व्यतीत होगा.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि भाग्य आज साथ देगा और विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा. अपने आप को किसी गलत चीज से दूर रखें. वरना परेशानी में फंस सकते हैं. खुद को बड़ी मुसीबतों में डाल लेंगे. आज कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लें.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

मकर राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपका भाग्य साथ दे रहा है और सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे. कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें. एलर्जी वाले लोगों के लिए विशेष सावधानी रखने का समय है. आज आपको स्किन की कोई समस्या हो सकती है.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हें कि आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे. हल्का व्यायाम और योगासन बहुत जरूरी है. नई कार खरीदने के लिए लोन का आवेदन आज कर सकते हैं. समय अनुकूल है और भाग्य का साथ आपको मिलेगा.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन धन के मामले में आपके लिए लाभपूर्ण है. अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे. आपकी अपनों से भेंट होगी. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा. मेहनत का पूरा परिणाम पाने के लिए धैर्य के साथ काम लें, इससे आपको अधिकतम लाभ मिलेगा. भाग्य आपका साथ देगा और सब कुछ आपके फेवर में होगा.

ये भी पढ़ें: Ganga Sagar Mela 2025: गंगा सागर स्नान की सही डेट क्या है, इस दिन का धार्मिक महत्व जानें

 

 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget