एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, इस ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें यहां जानें

Surya Grahan 2024: आज साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण भारत (India) में दिखाई नहीं देगा वहीं अमेरिका (USA) में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा.

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल यानी आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) लगने जा रहा है. इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण बहुत विशेष रहने वाला है. इस सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल है. जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें.

आज लगने वाले सूर्य ग्रहण की 10 खास बातें

  1. भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. वहीं अमेरिका के समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर के 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि कुल 5 घंटे 10 मिनट की होगी. 
  2. आज लगने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2024) होगा.  ये काफी लंबा होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी. इसमें लगभग साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जब दिन में अंधेरा छा जाएगा. ऐसा संयोग 54 साल बाद बना है.
  3. इस सूर्य ग्रहण को ग्रीनलैंड, अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर, उत्तर अटलांटिक महासागर, आइसलैंड, पॉलिनेशिया समेत कई देशों में देखा जा सकेगा लेकिन अमेरिका के उत्तरी हिस्से में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा. इसके लिए वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. 
  4. आज लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को लेकर अमेरिका में कई विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां की सरकार सूर्य ग्रहण की हानिकारक किरणों को लेकर चिंतित है. अमेरिका के कई क्षेत्रों में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. बच्चों की सुरक्षा के लिए आज वहां कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.
  5. आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसके नकारात्मक प्रभाव नहीं झेलने पड़ेंगे. यहां सूर्य ग्रहण दिखाई न देने की वजह से इसका सूतक काल भी यहां नहीं माना जाएगा. इसलिए यहां किसी भी शुभ कार्यों पर रोक नहीं रहेगी.
  6. आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) मीन राशि (Meen Rashi) और रेवती नक्षत्र में लगेगा. मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है जो कि सूर्य की मित्र राशि है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और राहु एक साथ स्थित होंगे.
  7. साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान, दान तथा अन्य धार्मिक कार्य किये जाते हैं. इस दिन पू्र्वजों की पूजा और तर्पण किया जाता है.
  8. आज का सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की ऑफिसियल वेबसाइट पर इस ग्रहण को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. 8 अप्रैल रात 10.30 बजे से नासा के यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जाएगी. 
  9. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) वृषभ, मकर, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. सूर्य की कृपा से इन राशियों अच्छे परिणाम मिलेंगे. वहीं मेष,कन्‍या, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत अशुभ रहने वाला है. इन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होगी.
  10. सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) के दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. इस दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही इसे खाना चाहिए. माना जाता है कि सूर्य की हानिकारक किरणों से भोजन दूषित हो जाता है जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. गर्भवती महिलाओं को इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

ऐसी पर्सनालिटी वाले लोग भीड़ में दिखते हैं बिल्कुल अलग, लोग करते हैं खूब पसंद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
टैरो राशिफल 9 सितंबर 2026: मिथुन-सिंह को निवेश में सफलता, मकर-कर्क रखें ये सावधानी, जानें मेष से मीन का भाग्य
मिथुन-सिंह को निवेश में सफलता, मकर-कर्क रखें ये सावधानी, जानें मेष से मीन का भाग्य
मोदी की रैली भी अब कॉन्सर्ट जैसी, बुध गोचर के बाद Gen Z पर क्यों बढ़ा फोकस?
मोदी की रैली भी अब कॉन्सर्ट जैसी, बुध गोचर के बाद Gen Z पर क्यों बढ़ा फोकस?
Budh Gochar 2026: उच्च के बुध के सामने वक्री शनि, 26 सितंबर तक कागज देखकर करें साइन
उच्च के बुध के सामने वक्री शनि, 26 सितंबर तक इन फैसलों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget