एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का इस दीवाली और गोवर्धन पूजा पर क्या होगा असर, जानें यहां से

Last Surya Grahan 2022: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर लगेगा. आइये जानें इस सूर्य ग्रहण का इन बड़े त्योहारों पर क्या प्रभाव पडेगा.

Last Surya Grahan 2022: इस साल का सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. वहीँ इस बार दीवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को और गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को पड़ रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 अक्टूबर को शाम 04:29 बजे से शुरू होकर 05:24 तक रहेगा.

दीवाली 2022 और गोवर्धन पूजा 2022 कब?

दीवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:29 से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:20 तक रहेगी. ऐसे में इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाई जायेगी. वहीँ दीवाली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है. इसे पड़वा भी कहते हैं.

पंचांग के मुताबिक इस दिन प्रदोष व्रत भी है. प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 05 बजकर 50 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक है. भक्त इस समय प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं.   

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जो कि 25 अक्टूबर को लगेगा, का सूतक काल मान्य नहीं होगा. क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.  वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ ख़त्म होता है. इसलिए दीवाली की रात 2 बजे से सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय शुरू हो जाएगा.

कहां-कहां नजर आएगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप,अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग,एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पडेगा.

सूर्य ग्रहण 2022 का दीवाली और गोवर्धन पूजा पर असर

दीवाली 24 अक्टूबर को है, जबकि सूर्य ग्रहण उसके अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण का दीवाली पर्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.  दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है. इस पर भी सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.  

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 8 अक्टूबर 2026: धनु को रुका हुआ धन व मान-सम्मान, कुंभ को रोजगार में मनचाहा धन लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 8 अक्टूबर 2026: धनु को रुका हुआ धन व मान-सम्मान, कुंभ को रोजगार में मनचाहा धन लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन, क्या बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें?
CJP के प्रदर्शन से किसे फायदा और किसे नुकसान? समझिए सरकार और विपक्ष पर इसका असली असर
Kal Ka Rashifal 8 October 2026: गुरुवार को शुक्ल योग से 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, मकर को नई जॉब और कर्क को कोर्ट केस में विजय!
Kal Ka Rashifal 8 October 2026: गुरुवार को शुक्ल योग से 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, मकर को नई जॉब और कर्क को कोर्ट केस में विजय!
Aaj Ka Rashifal: तुला के लिए संपर्क, वृश्चिक के लिए जिम्मेदारी… पढ़ें 7 अक्टूबर का सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा और द्वादशी श्राद्ध का संयोग, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget