एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2023: कन्या राशि में सूर्य के आने से बढ़ी इन राशियों की मुश्किलें, अगले 1 महीने तक रहेंगी परेशानियां

Sun Transit In Virgo: सूर्य देव किसी भी राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं. सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं.

Surya Gochar Effects: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में गोचर कर चुके हैं. सूर्य यहां 18 अक्टूबर 2023 तक रहने वाले हैं. सूर्य को आत्मा, पिता, सरकार, शक्ति और अधिकार का कारक माना जाता है. सूर्य का ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद नकारात्मक परिणाम लाया है. आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशि के लोगों को अगले 1 महीने तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य उनके चौथे भाव में हुआ है. चौथे भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है. अगले एक महीने तक मिथुन राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. घर की परिस्थितियां या आसपास का माहौल आपको तनाव बढ़ाने का काम कर सकता है. इस समय अवधि में आपको माता को लेकर कुछ परेशानियां या चिंताएं देखने को मिल सकती हैं. इस समय आपको कोई सीने से संबंधित परेशानी हो सकती है. सूर्य के इस गोचर के समय आपको सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ने आपके दूसरे भाव में गोचर किया है. दूसरे भाव में सूर्य के गोचर को नकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है. इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में परेशानियां तो बढ़ेंगी लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. आपके आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. परिजनों के साथ किसी बात पर वाद- विवाद बढ़ सकता है. पारिवारिक असामंजस्य देखने को मिल सकता है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में द्वादश भाव के स्वामी हैं और यह गोचर करके आपके पहले भाव में गए हैं. पहले भाव में सूर्य के गोचर को रोग देने वाला माना जाता है. अगले एक महीने तक आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. सिर दर्द, बुखार या हल्की-फुल्की चोट लगने जैसी समस्या भी हो सकती है. सूर्य के इस गोचर के चलते आप गुस्सैल स्वभाव के हो सकते हैं. आपको क्रोध ज्यादा आ सकता है. इस दौरान आपमें अहंकार की भावना भी बढ़ सकती है. ऑफिस में लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी हैं और इन्होंने आपके अष्टम भाव में गोचर किया है. गोचर शास्त्र के अनुसार, अष्टम भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं कहा जाता है. इसके प्रभाव से आपको रोजगार के मामलों में कठिनाइयां आ सकती हैं. अगर आप व्यापारी या व्यवसायी हैं तो सूर्य का यह गोचर आपको कुछ हद तक कठिनाइयां दे सकता है. इस दौरान दांपत्य जीवन से संबंधित मामलों में भी आपको कुछ परेशानियां रह सकती हैं. इस अवधि में अपने सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

सितंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी, करियर में होगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget