एक्सप्लोरर

Sunday Upay: रविवार करें ये छोटा सा उपाय, सूर्य की कृपा से बढ़ेगा मान-सम्मान

Sunday Remedies: रविवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से काम में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं. जानते हैं रविवार के इन टोटकों के बारे में.

Sunday Astro Tips: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्य देव की आराधना के लिए यह दिन बहुत उत्तम माना जाता है. सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है, उसे हर काम में सफलता मिलती है. सूर्य की अच्छी स्थिति की वजह से व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है. कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति जीवन में सुख, संपत्ति और यश दिलाती है. 

सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, धन और मान-सम्मान की हानि होती है और उसके बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं. रविवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. सूर्य की कृपा से काम में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं. जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में.

रविवार के दिन करें ये काम

  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और इसके बाद साफ-स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए. माना जाता है कि इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
  • रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है.
  • रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना बहुत उत्तम माना जाता है. घर से जब भी निकलें माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें. माना जाता है कि ऐसा करने से सभी जरूरी कार्य सफल होते हैं. इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी अच्छा माना जाता है.
  • हिन्दू धर्म में देसी घी को बहुत पवित्र माना जाता है. इसलिए रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं.
  • रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें. इससे काम में आ रही सारी अड़चनं दूर होती हैं.
  • रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें. इस उपाय को करने से भी सारी मनोकामना पूरी होती है.

ये भी पढ़ें

करवा चौथ कब है? जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: ये अंक वाले लोग खा जाते है प्यार में धोखा, अंदर से होते है बेहद इमोशनल
Numerology: ये अंक वाले लोग खा जाते है प्यार में धोखा, अंदर से होते है बेहद इमोशनल
Prashna Kundali: खोई हुई वस्तु मिलेगी या नहीं? प्रश्न कुंडली से जानें चोर का सुराग
Prashna Kundali: खोई हुई वस्तु मिलेगी या नहीं? प्रश्न कुंडली से जानें चोर का सुराग
FIFA World Cup 2026: क्या शनि और राहु बदल देंगे ट्रॉफी का फैसला? ज्योतिषीय नजर से बड़ा विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: क्या शनि और राहु बदल देंगे ट्रॉफी का फैसला? ज्योतिषीय नजर से बड़ा विश्लेषण
Kal Ka Rashifal 26 June 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, कुंभ के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, कुंभ के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!

वीडियोज

Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें
Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
Who is Jay Mundra: भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार
भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार, जानिए नाम
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
Embed widget