एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021 : कन्या राशि वालों को खर्चों की लिस्ट रखनी होगी छोटी वरना बढ़ सकती है टेंशन

Sun Transit 2021: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ताल मेल बनाकर चलें. लाभ होने की पूर्ण संभावना है. इस दौरान आपको अपने नेटवर्क को मजबूत करना होगा. सामाजिक दायरा जितना अधिक बढ़ेगा उतना लाभ होगा.

Sun Transit 2021 : सूर्य देव 16 दिसंबर को बृहस्पति की राशि धनु में पधारेंगे. ग्रह राज सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे. इसके बाद वह मकर में प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश करते ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति. ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा किन-किन बातों में उन्हें सचेत रहना है इसको विस्तार से समझते हैं. 

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन कई मामलों में अच्छे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई मामलों में कुछ नकारात्मक परिणाम भी दे सकते हैं.कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का कंट्रोल खर्चों पर रहता है इसलिए अपने खर्चों की लिस्ट को छोटा करके रखना होगा अनावश्यक रूप से दिखावे में खर्च करना आपको तनाव दे सकता है. सुखों में वृद्धि होगी. कठोर मेहनत करने के पश्चात आर्थिक स्तर पर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है. दूसरों पर अत्यधिक क्रोध की स्थिति परेशानी में डाल सकता है. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ताल मेल बनाकर चलें. लाभ होने की पूर्ण संभावना है. इस दौरान आपको अपने नेटवर्क को मजबूत करना होगा. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनके लिए जनसंपर्क में व्यस्त रहना लाभकारी रहेगा. सामाजिक दायरा जितना अधिक बढ़ेगा उतना लाभ होगा. कन्या राशि वालों को ज्ञानी लोगों से संपर्क बढ़ाना चाहिए एवं उनके ज्ञान से लाभ भी लेना सर्वोत्तम रहेगा. 

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन विदेश से संबंध बनाने वाला है, जो लोग आयात निर्यात से संबंधित करियर में है उनको लाभ होगा. यदि नई नौकरी का कोई ऑफर आता है, तो बहुत जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना है शुभचिंतकों की राय लेकर ही निर्णय लें. यदि पिता के साथ कोई व्यापार कर रहे हैं तो अपने निर्णय को उन पर थोपने से बचना चाहिए. उनकी बातों का पूरा सम्मान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा. जो लोग सरकारी नौकरी में है उनको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी होगी.

स्वास्थ्य की दृष्टि से कन्या राशि वालों को हृदय से संबंधित सावधानियां रखनी चाहिए. यदि पहले से हृदय रोग है, तो नियमित रूप से डॉक्टर की राय लेते रहे. यदि आपको कार्य करते समय अधिक थकावट का  अनुभव हो तो आपको यह समझना होगा, कि अब आराम की आवश्यकता है अधिकतर थकावट होने पर डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें. 

यदि मां और चाचा के मध्य कोई विवाद है, तो उसमें आपको मध्यस्थता करते हुए विवाद को समाप्त करना चाहिए. जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें और उनका सम्मान करें. पारिवारिक जीवन कुछ अशांति पूर्वक व्यतीत हो सकता है. यदि घर में प्रयोग होने वाली कोई उपयोगी वस्तु खरीदना चाहते हैं, तो 1 महीने के लिए रुक जाना उत्तम रहेगा. घर में थोड़ी अशांति रहेगी.

कन्या राशि वालों के प्रतिष्ठा में वृद्धि के आसार, इम्यून पॉवर को करना होगा स्ट्रांग

गलत पूजा स्थान कभी-कभी तनाव का कारण भी बनता है. घर में पूजा स्थल कहां और कैसा होना चाहिए, आइए जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget