एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021 : मकर राशि वाले गैर कानूनी कार्यों से रहें दूर नहीं तो हो सकती है समस्या

Sun Transit 2021 : मकर राशि वालों के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है. इस अवधि में अपने ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. कई बार मन मुताबिक कार्य न होने के पर क्रोध आ सकता है

Sun Transit 2021 : सूर्य देव 16 दिसंबर को बृहस्पति की राशि धनु में पधारेंगे. ग्रह राज सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे. इसके बाद वह मकर में प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश करते ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति.  ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा किन-किन बातों में उन्हें सचेत रहना है इसको विस्तार से समझते हैं -

सूर्य का यह ट्रांजिट से आर्थिक रूप से सजग रहते हुए आगे बढ़ने वाला होगा.कहीं भी धन निवेश करना हो तो बहुत सोच समझकर निवेश करें, अन्यथा धन डूब सकता है. यदि आपने काफी लंबे समय से निवेश कर रखे हैं उनका प्रॉफिट लेते हुए कुछ सुख-सुविधाओं में उसका प्रयोग करेंगे. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है. इस अवधि में अपने ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. इसके अतिरिक्त एक विशेष बात ध्यान रखनी है कि कोई भी गैरकानूनी कार्य नहीं करना है, अन्यथा सरकारी शिकंजे में आप आ सकते हैं. कई बार मन मुताबिक कार्य न होने के कारण क्रोध आ जाता है और आपको जब क्रोध आता है तो मुंह से क्या निकल जाएगा यह नहीं पता इसलिए ध्यान रहे किसी से भी ऐसी बात न बोलें जिससे उसे कष्ट हो अन्यथा अनावश्यक रूप से विरोधियों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी. 

करियर में आपके उच्चाधिकारी आपके काम पर निगाह रखे हुए हैं. यदि आपने किसी भी प्रकार की लापरवाही की तो यह आपके लिए उचित नहीं होगा. सूर्य भगवान की कृपा से आपकी उन्नति के द्वार खुलेंगे. अप्रत्याशित रूप से लाभ होने की संभावनाएं हैं, ऐसे लाभ होंगे जिसके विषय में पहले से कोई भी सुगबुगाहट न रही हो. 

जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें अपने प्रोडक्ट का बहुत ध्यान रखना चाहिए. ऐसी स्थिति में प्रोडक्ट की हानि या चोरी हो सकती है. जो लोग खाने-पीने का व्यवसाय करते हैं, उनको और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. बिज़नेस से जुड़े लोगों को कामकाज के सिलसिले में अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में इस समय में जी तोड़ मेहनत करनी होगी. काम में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी है, यह भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है. जो लोग पैतृक व्यवसाय में लगे हुए हैं, उन्हें आपसी तालमेल अधिक बनाकर चलना होगा पुरानी सोच और नई सोच के बीच में तकरार हो सकती है. 

हड्डियों से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वाहन चलाते समय भी सावधान रहना होगा, चोट चपेट लग सकती है. मकर राशि वालों को अपनी दिनचर्या समयबद्ध तरीके से रखनी होगी. खाने-पीने सोने यह सब एक निश्चित समय पर होना चाहिए. सूर्य का यह परिवर्तन आपके टाइम टेबल को दुरुस्त करने के लिए सबसे उपयुक्त है. बहुत लंबी यात्राएं या कोई भी रोमांचक गतिविधियों से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय किसी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका बनती है. आपको केवल सावधान रहना है इसको लेकर चिंतित नहीं होना है.

मकर राशि वालों को हो सकता है भूमि से लाभ, व्यक्तिगत बातों से करियर पर क्या पड़ेगा असर

बेड के नीचे बिजली का सामान रखने से सोने वाले का बिगड़ता है स्वास्थ्य, कैसा होना चाहिए बेड? किसी लकड़ी का सर्वोत्तम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget