एक्सप्लोरर

बेड के नीचे बिजली का सामान रखने से सोने वाले का बिगड़ता है स्वास्थ्य, कैसा होना चाहिए बेड? किसी लकड़ी का सर्वोत्तम

Vastu Tips : व्यक्ति को सोने यानि विश्राम करने के स्थान पर कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि नींद अच्छी आएगी तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. नींद का अच्छा आना आपके बेड से जुड़ी बात है.

Vastu Tips : बेड यानी शय्या का जीवन में विशेष महत्व है. जीवन का दो तिहाई हिस्सा अकसर शयनकक्ष में ही बीतता है. योगशास्त्र में भी निद्रा की अवधि और अवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. जागृत, स्वप्न, सुषुप्ति व तुरीय यह चार अवस्थाएं बताई गई हैं इसलिए निद्रा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, व्यक्ति का लगभग आधा जीवन तो निद्रा में ही बीत जाता है. बिस्तर और मनुष्य का चोली दामन का साथ है. 

जन्म से लेकर मृत्यु तक आदमी के साथ शय्या जुड़ी हुई है. यदि नींद अच्छी आएगी तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. नींद का अच्छा आना आपके बेड से जुड़ी बात है. वास्तु ग्रंथों में सोने की दिशा से लेकर बेड को अत्यंत वैज्ञानिक तरीके से निरूपित किया गया है. व्यक्ति को दक्षिण की ओर सिर करके सोना चाहिए. पुराने जमाने में लकड़ी के बेड का ही प्रयोग किया जाता है. सामान्य रूप से चारपाई यानी खटिया का ही प्रयोग होता रहा है. इसी का इंप्रूव रूप तख्त होता था. शाही परिवार ही सुसज्जित शय्या यानी खटोला का प्रयोग करते थे. 

वास्तु ग्रंथों में बेड के निर्माण में किस लकड़ी का प्रयोग किया जाए, यह किस माप का हो, किस बेड पर किस प्रकार सोना चाहिए ? यह सभी बातें बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, किंतु बदलते युग ने शय्या के वास्तु शास्त्रीय महत्व में न्यूनता आ गई है. आज कल तो लोहे के बेड भी मार्केट में उपलब्ध हैं. लकड़ी से ज्यादा मेटल के बेड लोग लेने लगे हैं, जो कि शास्त्रोक्त नहीं है. पहले घरों में खटिया और संदूक अलग-अलग होते थे, लेकिन समय बदला जगह कम हुई तो अब बेड में ही संदूक आ गया है यानी स्टोरेज बेड हो गए हैं. अब निंद्रा लेते समय संदूक में रखा सामान भी अप्रत्यक्ष रूप से चित्त पर असर डालने लगा. 

लोगों ने जूते, चप्पल, वर्तमान समय की अनुपयोगी वस्तुओं को भी रखने का स्थान बना लिया. इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने लगे आदि आदि… बर्तन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान, धारदार चीजें, अशुद्ध चीजें, खाने का सामान आदि नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आकस्मिक एवं असाध्य रोग होते हैं. इसमें केवल रजाई गद्दा तकिया.. बेड में ही उपयोग में आने वाला सामान रखना चाहिए. वास्तु बेड बनाने में सोलह वर्ष से लेकर एक सौ पचास वर्ष की आयु के वृक्ष की लकड़ी का उपयोग उत्तम माना गया है, शीशम की लकड़ी की आयु तीन सौ साल मानी जाती है. बबूल और इमली की लकड़ी में भूत-प्रेत का वास माना जाता है. इस लकड़ी से बने पलंग पर सोने से प्रेत-बाधा, मानसिक अशांति, उद्वेग आदि से व्यक्ति ग्रसित हो जाता है.

आज कल जो बेड हैं वह देखने में बहुत अच्छे हैं.. टेक्निकल हैं लेकिन बेड सरल और आरामदेह होना मुख बात हैं. सोफा कम बेड का चलन हो गया है, लेकिन यह भी ठीक नहीं है. शय्या में आने के बाद व्यक्ति बहुत ही सरल होता है निश्छल होता है, लेकिन रूप बदलने वाला बेड ऐसी अवस्था के विपरीत है. 

-संयुक्त बेड का चलन अब घर-घर में हो गया है, उस पर एक ही गद्दा होना उचित नहीं है. पहले दो अलग-अलग पलंग एक साथ जोड़कर रखे जाते थे, वही स्थिति ठीक थी. पत्नी को बायीं ओर सोना चाहिए गृहस्थों को दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए. विद्यार्थियों को पूर्व की ओर. गृहस्थों में जो लोग सूर्योदय से पहले जाग जाते हैं वे ही पूर्व दिशा में सिर करके सो सकते हैं. आज कल लोग अधिकांश मार्केट से खरीदते हैं. खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि मेटल का न लें, कोशिश करके लकड़ी का ही बेड खरीदें. आकर्षक ऑफर की लालच में गलत बेड न लें, क्योंकि यह आपके जीवन से जुडी बात है. 

यदि आप कारपेंटर से बनवा रहे हैं तो किस लकड़ी का बनवाएं. खैर, सागौन, अर्जुन, देवदार, अशोक, महुआ और आम की लकड़ी से बना बेड लाभकारी होता है. दक्षिण भारत के ग्रंथों में पलंग के लिए चंदन का प्रयोग भी उचित माना गया है, जबकि अन्य क्षेत्र के ग्रंथों में चंदन की लकड़ी की शय्या और पादुकाओं को वर्जित बताया गया है. बरगद, गूलर, नीम, कैथा, चंपक, घव, शिरीष, कोविदार आदि का प्रयोग घर के अंदर सर्वथा वर्जित है. पलंग बनाने में इनका प्रयोग कदापि नहीं करना चाहिए. 

आजकल फर्नीचर बनाने में बबूल की लकड़ी का इस्तेमाल इसलिए ज्यादा होने लगा है, क्योंकि अन्य लकड़ियां बहुत महंगी होती जा रही हैं. शास्त्रों में कहा गया है, कि बबूल और इमली की लकड़ी में निगेटिव एनर्जी का वास होता है. इस लकड़ी से बने पलंग पर सोने से मानसिक अशांति, उद्वेग आदि से व्यक्ति ग्रसित हो जाता है. इसी तरह पीपल वनस्पतियों में वृक्षराज कहा जाता है, इसलिए पलंग के लिए इसका प्रयोग निषेध है. शास्त्रों में इसे काटने या नुकसान पहुंचाने को अक्षम्य अपराध बताया है.

-बेड लेते या बनवाते समय ध्यान रहे कि बेड कभी गोल नहीं बनवाना चाहिए. हमेशा आयताकार बेड ही बनवाना चाहिए. बेड में कोने होना शुभ होता है. 

-पलंग के माप के बारे में विधान है कि पलंग की लंबाई सोने वाले व्यक्ति की लम्बाई से कुछ अधिक होनी चाहिए. अतः आपके पैर बेड के बाहर नहीं जाने चाहिए.  

-पलंग में शीशा लगा होना वास्तु की दृष्टि से महत्वपूर्ण दोष है. यदि शयन करते समय व्यक्ति को अपना प्रतिबिंब नजर आए तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष है, यह स्थिति आयु को क्षीण करती है तथा दीर्घकालिक रोगों को जन्म देती है.

यह भी पढ़ें
Aries Horoscope 2022 : मेष वालों के लिए रुके काम होंगे पूरे. कैसा होगा कार्यक्षेत्र में बदलाव? कब सुधरेगी आर्थिक स्थिति  

Moon: बार-बार उदास होने से आता है अवसाद, कौन सा ग्रह होता है इसका जिम्मेदार और क्या है इसके बचाव के उपाय ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
Vrishchik Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget