एक्सप्लोरर

Sun In Astrology: सूर्य मजबूत हो तो व्यक्ति को मिलता है ऊंचा पद और मान-सम्मान, जानें ज्योतिष में इसका महत्व

Sun Planet: ज्योतिष में सूर्य आत्मा और पिता का प्रतिनिधित्व करता है. सूर्य मजबूत हो तो मान-सम्मान मिलता है. वहीं सूर्य के कमजोर होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Aditya-L1 Solar Mission: भारत का सौर मिशन आदित्य-एल1 कल 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 11:50 बजे लॉन्च किया जाएगा. हर किसी को  इस पल का बेसब्री से इंतजार है. जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस मिशन का नाम आदित्य है जो कि सूर्य का ही एक अन्य नाम है. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का खास महत्व है. जानते हैं सूर्य देव से जुड़ी मान्यताओं के बारे में.

वैदिक ज्योतिष में सूर्य का महत्व (Sun Significance In Astrology)

हिंदू धर्म सूर्य देव को देवता की उपाधि दी गई है. ज्योतिष में सूर्य देव को मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. सूर्यदेव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है. सूर्यदेव मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के होते हैं. ज्योतिष के अनुसार कुंडली में अगर सूर्य देव उच्च के हों तो करियर में अच्छी सफलता,मान-सम्मान,लाभ और प्रशासनिक लाभ मिलता है.

वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर या फिर पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति को दिल और आंख से संबंधित बीमारियां झेलनी पड़ती हैं. इसके अलावा उन्हें पित्त और हड्डियों से संबंधित परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं.

सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है. हर दिन सूर्योदय होने पर लोग सूर्य को जल देने के बाद उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. सूर्य को जल अर्पित करने पर कई तरह के लाभ और पुण्य की प्राप्ति होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्यदेव महर्षि कश्यप के पुत्र हैं शनि देव सूर्यदेव के पुत्र हैं.

कुंडली में सूर्य कमजोर होने के लक्षण

जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में होता है तो उसके मान-सम्मान में कमी आने लगती है. इन लोगों को सरकारी नौकरी पाने में भी कई अड़चनों का सामना करना पड़ता है. इन जातकों के अपनो पिता के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं. सूर्य पर बुरे ग्रहों का प्रभाव होने से कुंडली में पितृ दोष का निर्माण हो जाता है.

सूर्य को मजबूत करने के उपाय

सूर्य मजबूत करने के लिए इससे संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करना चाहिए. रविवार का व्रत रखने से सूर्य मजबूत होता है. इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जल्दी उठें और स्नान करके उन्हें अर्घ्य दें. 

सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय जल में कुमकुम, लाल फूल या इत्र इन तीनों या इनमें से कोई एक सामग्री डालकर अर्घ्य देने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है. तांबे के बर्तन से पानी पीने से भी सूर्य मजबूत होता है. 

ये भी पढ़ें

सितंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी, करियर में होगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget