एक्सप्लोरर

हनुमान जी और शनिदेव की कथा: हनुमान जी ने शनि देव के अहंकार को ऐसे किया दूर, मांगनी पड़ी माफी और देना पड़ा ये वचन

Shani Dev: शनि देव, हनुमान जी की पूजा से प्रसन्न होते हैं. हनुमान भक्तों को शनि देव परेशान नहीं करते हैं. इसके पीछे की रोचक कथा को आइए जानते हैं.

Story Of Shani: शनि देव के बारे में कहा जाता है कि वे हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते हैं. यही कारण है कि शनि की दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है. लेकिन कभी आपने विचार किया है कि आखिरी क्यों शनि देव, हनुमान भक्तों को परेशान करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं?

एक पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया हुआ है कि वे उनके भक्तों को कभी परेशान नहीं करेंगे. आइए जानते हैं इस कथा के बारे में-

हनुमान जी और शनिदेव की कथा (Shani Hanuman Katha)
एक बार शनि देव को अपनी शक्ति पर अपार घमंड हो गया है. शनि देव को लगने लगा कि उनसे शक्तिशाली कोई भी नहीं है. उनकी दृष्टि मात्र से ही व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल शुरू हो जाती है. शनि देव इसी मद में चूर होकर ऐसे स्थान पर पहुंचे जहां पर हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम की साधना में लीन थे.

हनुमान जी पर जब पड़ी शनि देव की दृष्टि
भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे हनुमान जी को देख शनि देव ने उन पर अपनी वक्र दृष्टि डाली. लेकिन कोई प्रभाव नहीं हुआ. इससे क्रोधित होकर शनि देव ने हनुमान जी को ललकारते हुए कहा कि हे वानर, देख कौन सामने आया है? हनुमान जी ने शनि देव पर कोई ध्यान नहीं दिया और अपनी भक्ति में लीन रहे. शनि देव ने सभी प्रयास कर लिए, लेकिन हनुमान जी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो शनि देव का क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया. तनाव और गुस्से में आकर शनि देव ने एक बार फिर प्रयास किया और कहा हे वानर, आंखें खोल. मैं शनि देव तुम्हारी सुख-शांति को नष्ट करने आया हूं. इस संसार में ऐसा कोई नहीं, जो मेरा सामना कर सके. शनि देव को ये विश्वास था कि ऐसा करने से हनुमान जी भयभीत हो जाएंगे और क्षमा मांगेगे. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. बहुत प्रयास करने पर हनुमान जी ने बहुत ही सहज भाव से पूछा कि महाराज आप कौन हैं? इस बात को सुनकार शनि देव को और क्रोध आ गया. शनि देव, हनुमान जी से बोले अभी इसी समय में मैं तुम्हारी राशि में प्रवेश करने जा रहा हूं, तब समझ में आएगा कि मैं कौन हूं. इस बार भी हनुमान जी ने शनि देव से कहा कि आप कहीं और जाएं, और उन्हें अपने प्रभु का स्मरण करने दें, विघ्न न डालें.

Shani Dev: 'शनि' देव को प्रसन्न करने के लिए 25 सितंबर को बन रहा है विशेष योग, इन 5 राशियों को जरूर करने चाहिए ये उपाय

शनि देव को हनुमान जी ने ऐसे सिखाया सबक
शनि देव को हनुमान जी की ये बात कतई पसंद नहीं और ध्यान लगाने जा रहे, हनुमान जी की भुजा पकड़ी ली और अपनी तरफ खींचने लगे. हनुमान जी को लगा, जैसे उनकी भुजा को किसी ने दहकते अंगारों पर रख दिया हो. उन्होंने तुरंत एक झटके से अपनी भुजा शनि देव की पकड़ से छुड़ाया. इसके बाद शनि ने विकराल रूप धारण उनकी दूसरी बांह को पकड़नी की कोशिश की तो हनुमान जी को हल्का सा क्रोध आ गया और उन्होनें अपनी पूंछ में शनि देव को लपेट लिया. शनि देव का अहंकार और क्रोध तब भी कम नहीं हुआ. शनि देव ने हनुमान जी से बोले, तुम तो क्या तुम्हारे प्रिय श्रीराम भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. इस पर हनुमान जी को अत्यंत क्रोध आ गया और पूंछ में लपेट कर शनि देव को पहाड़ों पर वृक्षों पर खूब उठा-उठा कर पटका और रगड़ा. इससे शनि देव का हालत खराब हो गई. 

शनि देव ने मांगी देवताओं से मदद
शनि देव ने मदद से मदद मांगी और रक्षा करने के लिए कहा. लेकिन कई भी देवता मदद के लिए आगे नहीं आया. अंत में शनि देव को अपनी गलत का अहसास हुआ और बोले, दया करें वानरराज. मुझे अपनी उद्दंडता का फल मिल गया. मुझे क्षमा करें. भविष्य में आपकी छाया से भी दूर रहूंगा. तब हनुमान जी बोले मेरी छाया ही नहीं मेरे भक्तों की छाया से भी दूर रहने का वचन देना होगा. शनि देव ने हनुमान जी को ऐसा ही वचन दिया. इसीलिए शनि देव हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें:
Shani Dev: शनि इस वर्ष नहीं अगले वर्ष इस डेट को करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी राहत

Shani Dev: इन राशियों पर बनी हुई है शनि की साढ़ेसाती, कब मिलेगी इससे मुक्ति, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: पढ़ाई और स्पोर्ट्स में बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है कमरे की सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
पढ़ाई और स्पोर्ट्स में बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है कमरे की सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Shukra Gochar 2026: शुक्र का मिथुन में गोचर, आने वाले 25 दिन मकर समेत 3 राशियों के लिए होंगे कांटों भरे
शुक्र का मिथुन में गोचर, आने वाले 25 दिन मकर समेत 3 राशियों के लिए होंगे कांटों भरे
Aaj Ka Rashifal: 14 मई का राशिफल- शुक्र बदलेंगे चाल, कई राशियों के रिश्ते-करियर में आएगा बड़ा मोड़; दोपहर 3:40 से पहले संभलकर लें फैसले
14 मई का राशिफल: शुक्र बदलेंगे चाल, कई राशियों के रिश्ते-करियर में आएगा बड़ा मोड़; दोपहर 3:40 से पहले संभलकर लें फैसले
Aaj ka Meen Rashifal 14 May 2026: मीन राशि विदेश में नौकरी करने वालों को मिलेगी खास सुविधा, वर्क-लाइफ बैलेंस से रिश्तों में आएगी मधुरता
मीन राशिफल 14 मई 2026 विदेश में नौकरी करने वालों को मिलेगी खास सुविधा, वर्क-लाइफ बैलेंस से रिश्तों में आएगी मधुरता

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
Embed widget