एक्सप्लोरर

Special Day: आज का दिन है विशेष, सिद्ध योग में पूर्ण कर लें शुभ कार्य, जानें 7 दिसंबर का पंचांग

7 December 2022 Panchang in Hindi: 7 दिसंबर का दिन शुभ कार्यों को करने के लिए उत्तम है. आइए जानते हैं इस दिन का पंचांग और धार्मिक महत्व.

December 2022 calendar: शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए 7 दिसंबर 2022, बुधवार का दिन बहुत ही शुभ है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व भी है. इस कारण इस दिन किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. पंचांग के अनुसार इस दिन क्या विशेष है आइए जानते हैं-

7 दिसंबर को क्या विशेष है? (7 December 2022 Ko Kya Hai)
इस दिन प्रात:8 बजकर 3 मिनट से पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. पौराणिक ग्रंथों में मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को अतिशुभ बताया गया है, इसमें पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. यही कारण है लोग इस दिन का इंतजार कर करते हैं. इस दिन किए गए कार्यों का कई गुना फल प्राप्त होता है. इसलिए इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं.

भगवान विष्णु की पूजा से बढ़ता है सौभाग्य (Satyanarayan Pooja)
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन सत्यनारायण का व्रत रख जाता है. ये व्रत सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है. इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनना बहुत ही शुभ माना गया है. इस दिन कथा सुनने के बाद प्रसाद वितरण और दान आदि का विशेष पुण्य प्राप्त होता है.

दत्तात्रेय जयंती 2022 (Dattatreya Jayanti 2022)
7 दिसंबर को दत्तात्रेय जयंती भी है. श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान दत्तात्रेय का जन्म महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के यहां हुआ था. दत्तात्रेय में तीनों देवों के रूप एवं गुरु दोनों ही समाहित हैं.इसलिए इन्हें श्री गुरुदेवदत्त और परब्रह्ममूर्ति सद्घुरु भी कहा जाता है. मान्यता है भगवान दत्त की पूजा और हवन करने से ज्ञान में वृद्धि होती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब ? (Margashirsha Purnima 2022)
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 7 दिसंबर 2022 की सुबह 8 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी, इसका समापन 8 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर होगा.उदयातिथि के अनुसार 7 दिसंबर को पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा.

December Horoscope 2022: दिसंबर का महीना मेष, वृष, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा है? सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

7 दिसंबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 december 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: बुधवार
  • ऋतु: हेमंत
  • तिथि: चतुर्दशी - 08:03:58 तक, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी
  • नक्षत्र: कृत्तिका - 10:25:35 तक
  • करण: वणिज - 08:03:58 तक, विष्टि - 20:49:26 तक
  • योग: सिद्ध - 26:52:52 तक
  • सूर्योदय: 07:00:29 AM
  • सूर्यास्त: 17:24:08 PM
  • चन्द्रमा: वृषभ राशि
  • राहुकाल: 12:12:19 से 13:30:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  • दिशा शूल: उत्तर

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 11:51:31 से 12:33:06 तक
  • कुलिक: 11:51:31 से 12:33:06 तक
  • कंटक: 16:00:59 से 16:42:34 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 07:42:03 से 08:23:38 तक
  • यमघण्ट: 09:05:13 से 09:46:47 तक
  • यमगण्ड: 08:18:26 से 09:36:24 तक
  • गुलिक काल: 10:54:21 से 12:12:19 तक

दिन का चौघड़िया

  1. लाभ- प्रात: 6:14 से 7:47
  2. अमृत- प्रात: 7:47 से 9:19

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
Tarot Weekly Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026, इस हफ्ते वृषभ राशि को प्रॉपर्टी सौदों में बंपर लाभ, धनु को मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति!
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget