एक्सप्लोरर

Navratri Hawan Vidhi: अष्टमी-नवमी में इस विधि से करें हवन, मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

Navratri 2023: हवन के बिना शारदीय नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. अष्टमी-नवमी के दिन हवन करने से माता रानी की विशेष कृपा बरसती है. जानते हैं हवन विधि के बारे में.

Ashtami Navami Hawan: नवरात्रि के 9 दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. कन्या पूजन और हवन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. माना जाता है कि नवरात्रि में अष्टमी-नवमी के दिन हवन करने से नवग्रह, देवी और देवताओं को उनका अंश प्राप्त होता है, जिससे प्रसन्न होकर वो आशीर्वाद देते हैं. जानते हैं हवन की सही विधि और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में. 

नवरात्रि में हवन का महत्व

नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना के साथ हवन करना अनिवार्य माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार हवन के बिना नवरात्रि की पूजा संपन्न नहीं होती है. कुछ लोग नवरात्रि में पूरे नौ दिन हवन करते हैं. जो लोग नवरात्रि में नौ दिन हवन नहीं कर पाते हैं वो अष्टमी या नवमी के दिन हवन जरूर करते हैं. आज दुर्गा अष्टमी और कल महानवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह से शाम तक है. इस दिन सूर्योदय के बाद महागौरी और सिद्धिदात्री पूजा करने के बाद हवन कर सकते हैं. हवन के बाद कन्या पूजा करें.

हवन की विधि

हवन करने के लिए हवन कुंड, आम की लकड़ी, काले तिल, कुमकुम, अक्षत, जौ, धूप, पंचमेवा, सूखा नारियल, घी, लोबान, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, कमल गट्टा, सुपारी, कपूर, लौंग, इलायची, और हवन में चढ़ाने के लिए भोग को एक जगह एकत्रित कर लें. हवन करने के लिए सबसे पहले हवन कुंड को गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए. हवन कुंड के चारों तरफ कलावा बांध दें. उस पर स्वास्तिक बनाकर उसकी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद हवन कुंड पर अक्षत, फूल और चंदन अर्पित करना चाहिए. हवन सामग्री तैयार कर लें. 

हवन कुंड में 4 आम की लकड़ियां रखकर इसके बीच में पान का पत्ता रखें और उस पर कपूर, लौंग, इलायची, बताशा आदि रखें. इसके बाद हवन कुंड में आम की लकड़ियां रखकर अग्नि प्रज्वलित करें.मंत्र बोलते हुए हवन सामग्री से अग्नि में आहुति दें. हवन संपूर्ण होने के बाद 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें. इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर श्रद्धापूर्वक विदा करें.

हवन करने का मंत्र

ओम आग्नेय नम: स्वाहा,
ओम गणेशाय नम: स्वाहा,
ओम गौरियाय नम: स्वाहा,
ओम नवग्रहाय नम: स्वाहा,
ओम दुर्गाय नम: स्वाहा,
ओम महाकालिकाय नम: स्वाहा,
ओम हनुमते नम: स्वाहा,
ओम भैरवाय नम: स्वाहा,
ओम कुल देवताय नम: स्वाहा,
ओम स्थान देवताय नम: स्वाहा,
ओम ब्रह्माय नम: स्वाहा,
ओम विष्णुवे नम: स्वाहा,
ओम शिवाय नम: स्वाहा.

ये भी पढ़ें

इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन, जानें हर आयु की कन्या का क्या होता है महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget