एक्सप्लोरर

Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा को पूजा में न चढ़ाएं ये चीज, झेलना पड़ेगा देवी का प्रकोप; जानें नियम

Navratri 2022 Puja Rules: अश्विन नवरात्रि की 26 सितंबर 2022 से शुरुआत हो जाएगी. जानते हैं नवरात्रि में क्या सावधानियां रखें. नवरात्रि में कौन सा कार्य करना उचित है और किन कामों की सख्त मनाही है.

Shardiya Navratri 2022 Vrat Niyam: अश्विन नवरात्रि की 26 सितंबर 2022 (Shardiya Navratri 2022 Start date) से शुरुआत हो जाएगी. 9 दिनों तक मां को प्रसन्न करने के लिए घटस्थापना, अखंड ज्योति, आरती, भजन किए जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार सभी देवी-देवताओं में मां दुर्गा की पूजा में नियमों (Navratri 2022 Niyam) का विशेष ध्यान रखा जाता है. जातक की एक गलती से व्रत और पूजा तो व्यर्थ जाती ही है भविष्य में उसे दुष्परिणाम भी झेलने पड़ते हैं. आइए जानते हैं नवरात्रि में देवी मां की पूजा करते क्या सावधानियां जरूर रखें. नवरात्रि में कौन से कार्य करना उचित है और किन कामों की सक्त मनाही है.

नवरात्रि में क्या करें (Navratri puja Do's)

  • नवरात्रि में साफ सफाई के बाद घर के द्वार पर हल्दी, कुमकुम से मां के पद चिन्ह बनाएं. दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक लगाएं.
  • मां दुर्गा की पूजा जब भी करें सारी सामग्री अपने पास रख लें, ताकी पूजा में बार-बार उठना न पड़े. बीच पूजा से उठना अच्छा नहीं माना जाता.
  • देवी मां की सुबह-शाम आरती करें. नवरात्रि में हर दिन के अलग-अलग रंगों का विशेष महत्व है. साथ ही मां को हर दिन उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं.
  • देवी मां की पूजा ईशान कोण में ही करें. अखंड ज्योति को पूजा स्थल पर दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखें. कलश स्थापना सिर्फ शुभ मुहूर्त में ही करें.
  • व्रत में फलाहार,जूस पी, दूध पी सकते हैं. नमक युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • अखंड ज्योति में नियमित रूप से घी या तेल डालते रहें. देवी की पूजा के बाद दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ और भजन जरूर करें. व्रत का फल तभी मिलता है.
  • नवरात्रि में कन्या पूजन विशेष फलदायी माना गया है. अष्टमी या नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराएं.
  • जौ बोने के लिए सिर्फ स्वच्छ मिट्‌टी और मिट्टी के पात्र का ही इस्तेमाल करें. नवरात्रि का पूजन समाप्त होने पर ज्वारों को नदी में प्रवाहित कर दें.

नवरात्रि में क्या न करें (Navratri Puja Dont's)

  • नवरात्रि में शुद्धता का खास ख्याल रखें. तन और मन दोनों की शुद्धता बहुत जरूरी है. नौ दिनों घर में गंदगी न होने दें. रोजाना स्नान के बाद साफ धुले वस्त्र ही धारण करें. किसी के लिए बुरे विचार मन में न लाएं.
  • देवी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप बहुत सरल पूजा है, लेकिन सिर्फ अपनी ही माला से जाप करें. मंत्र जाप के लिए मंत्रों का उच्चारण जोर से बोलकर न करें. मन ही मन जपें.
  • पूजा में देवी मां को दुर्वा घास अर्पित न करें. दुर्गा मां की उपासना में दूर्वा वर्जित है.
  • जिन घरों में घटस्थापना और अखंड ज्योति जलती है या जो लोग व्रत रखते हैं वह 9 दिन तक शारीरिक संबंध न बनाएं. ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें, नहीं तो पूजा का फल नहीं मिलेगा.
  • नवरात्रि में जितने दिन व्रत का संकल्प लें उसे पूर्ण करें. अन्यथा संकल्प न लें. पहले दिन, अष्टमी और नवमी का व्रत करने से भी पूजा का फल मिलता है.
  • घर में 9 दिन तक सात्विक भोजन ही बनाएं. फलाहार भी एक समय ही करें. मांस, मदिरा का सेवन वर्जित हैं. ऐसा करने पर देवी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है.
  • वैसे तो महिलाओं का अपमान कभी नहीं करना चाहिए लेकिन विशेषकर नवरात्रि में स्त्रियों और कन्याओं को अपशब्द न कहें. ना ही उनसे गलत व्यवहार करें. ऐसा करने पर देवी नाराज हो जाती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2022 Puja: नवरात्रि में कल अति शुभ योग में हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या है संकेत

Navratri 2022 Day 1 Puja: नवरात्रि में पहले दिन इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कथा और मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Aaj Ka Panchang 21 July 2026: आज मंगलवार और गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें
आज मंगलवार और गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget