एक्सप्लोरर

Shanidev: 16 वर्ष तक के बच्चों पर नहीं होता शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैया का असर, जानिए वजह

शनिदेव 16 साल की उम्र तक के बच्चों पर अपनी दृष्टि नहीं डालते हैं. इस उम्र तक शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैया का बच्चों पर कोई असर नहीं होता है. ऐसा ऋषि पिप्पलाद की शनिदेव पर नाराजगी के परिणाम स्वरूप हुआ है.

महर्षि दधीचि के पुत्र पिप्पलाद जो बाद में प्रख्यात ऋषि बने उनसे भगवान शनिदेव भी डरते हैं. ऋषि पिप्पलाद का नाम लेने और पीपल के वृक्ष में जल चढानें से शनि का दोष नहीं लगता है. इसके अलावा ऋषि पिप्पलाद के कारण ही सोलह वर्षों तक के बालकों को भी शनिदेव का कोप नहीं सताता है.

पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि दधीचि की हड्डियाँ देवताओं को वज्र बनाने के लिए चाहिए थीं. इस वज्र के प्रयोग से देवराज इंद्र वृत्तासुर का नाश कर सकते थे. यह बात जब महर्षि दधीचि को पता चली तो उन्होंने जनकल्याण के लिए अपनी हड्डियाँ दान कर दीं. उनके इस आत्मोत्सर्ग के समय उनकी पत्नी सुवर्चा व्यथित हो गईं. और पति के साथ सती होने लगीं. तब आकाशवाणी हुई कि तुम्हारे गर्भ में महर्षि दधीचि के ब्रह्मतेज से भगवान शंकर का अंशावतार होगा. अत: उसकी रक्षा करना आवश्‍यक है. इसके बाद ऋषि पत्नी ने अपने बच्चे को पीपल पेड़ के नीचे जन्म दिया और ऋषि के साथ सती हो गईं. पिप्पलाद पीपल पेड के नीचे गिरे पीपल के फल पिकरी को खा कर बड़े हुए. उनका बचपन बड़े कष्टों मेें बीता. बड़े होने पर पिप्पलाद ने भगवान शिव की घोर तपस्या की और ब्रह्मदण्ड प्राप्त किया. जब उन्होंने देवताओं से पूछा कि उनका बाल्यकाल में कष्ट का कारण क्या है जिसके चलते वे जन्म से ही अनाथ हो गए. देवताओं ने उन्हें बताया कि यह शनिदेव के प्रभाव के कारण हुआ. आपके पिता और आप दोनों उन्हीं के प्रभाव के कारण ही इस गति को प्राप्त हुए थे. ऋषि पिप्पलाद क्रोधित हो गए कि शनिदेव बालकों को तक नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने देव को श्राप दिया कि वह अपने स्थान से गिर जाएं. इसके साथ ही उन्होंने शनिदेव का सामना होने पर ब्रह्मदण्ड फेंक कर मारे जिससे शनिदेव का पैर कमजोर हो गया. देवताओं ने पिप्पलाद ऋषि के क्रोध को शांति करने के लिए बताया कि शनि तो न्याय के देवता हैं. वे तो कर्म के अनुसार दण्ड देते हैं. इसमें शनि का कोई दोष नहीं है. पिप्पलाद ने इस शर्त पर उनको माफ किया कि सोलह वर्षों तक के बालकों को कभी शनिदेव का प्रकोप नहीं सताएगा. पीपल के वृक्ष पर रोजाना जल अर्पण करने वालों को शनिदेव नहीं सताएंगे. उसके बाद से लोग शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए पिप्पलाद ऋषि का नाम लेते हैं और पीपल पर जल चढ़ाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget