एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: धनु राशि वाले लेंगे राहत की सांस, खत्म हुई साढेसाती, जानें शनि राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर प्रभाव

Horoscope for Sagittarius, Shani Gochar 2023: मंगलवार 17 जनवरी 2023 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. धनु राशि वालों को शनि गोचर से कैसा फल मिलेगा. जानें राशिफल (Rashifal).

Sagittarius Rashifal, Shani Gochar 2023 Horoscope for Dhanu: शनिदेव कर्म प्रधान देव कहलाते हैं. क्योंकि वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं या फिर दंडित करते हैं. शनि मंगलवार 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे. लगभग 30 साल बाद शनि का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होने जा रहा है.

मंगलवार 17 जनवरी को शाम 5बजकर 59 मिनट के बाद शनि कुंभ राशि रहेंगे और 30 मार्च 2025 तक इसी शनि राशि में रहेंगे. इसके बाद 17 जून से 4 नवम्बर 2023 तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे.फिर 4 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे. इसके बाद पुन: 29 जून 2024 से 14 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे.  

ज्योतिष की माने तो शनि के इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी. धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर कैसा होने वाला है. जानते हैं करियर, नौकरी-व्यापार, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और यात्रा आदि को लेकर शनि गोचर से धनु राशि वालों को मिलने वाले शुभ-अशुभ फल.

धनु राशिफल- शनि दूसरे और तीसरे घर के देव होकर तीसरे घर में स्वगृही होकर विराजित हैं. शनि की तीसरी दृष्टि 5वें घर पर, सातवीं दृष्टि 9वें घर पर और दशवीं दृष्टि 12वें घर पर रहेगी. इससे.. 

  • किसी व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा की गई नकारात्मक प्रचार से भी आपके ब्रांड पर कोई बुरा असर नही पड़ेगा.
  • बिजनेस पूंजी में इजाफा आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला होगा.
  • नौकरी में ज्यादा काम का बोझ हो सकता है जो आपको थका दे, फिर भी काम में लगे रहेंगे.
  • बेरोजगार लोगों को अपनी प्रोफाइल के मुताबिक जॉब मिल सकता है. 
  • आपके लव पार्टनर से रिश्ता व बॉन्डिंग कमजोर हो सकती है. हालांकि मूवी, डिनर प्लान या लॉन्ग ड्राइव फिर से निकटता बढा सकता है.
  • शादीशुदा जिंदगी के लिए समय अनुकूल है, आप दोनों मिलकर परिवार के लिए कुछ बड़ा काम कर सकेंगे.
  • उच्च शिक्षा में आपके ज्ञान के आधार पर आप जल्दी से हर प्रोजेक्ट को कम्पलीट कर पाएंगे. 
  •  आप तनाव लेने से बचें. इससे आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है.
  • यात्रा करना यदि बहुत जरूरी ही हो जाए तो पूरी सतर्कता रखने में जरा भी कोताही ना बरतें.

धनु राशि वालों के लिए उपाय- प्रत्येक मंगलवार हनुमानजी को सरसों या चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं और सुन्दरकाण्ड़ का पाठ करके काली वस्तु का दान करें. 21 शनिवार नियमित रूप से चने और गुड़ का दान किसी भी मंदिर में जरूर दान करें.

ये भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत कब ? इस दिन काले तिल से ये 3 काम करने पर शिव होंगे बेहद प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget