एक्सप्लोरर

Shani Margi 2023: शनि चलेंगे सीधी चाल, दुष्प्रभावों से बचने के लिए जरूर कर लें ये काम

Shani Margi Upay: शनि की मार्गी स्थिति कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि पहुंचाने वाली है. शनि की महादशा और दुष्प्रभावों से बचने के लिए शनि की चाल बदलने पर कुछ खास उपाय करने चाहिए.

Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र में शनि को संतुलन और न्याय का ग्रह माना जाता है. ये लोगों को उनके कर्मों के आधार पर अच्छे या बुरे फल देते हैं. शनि की शुभ दृष्टि जहां लाभ कराती है वहीं शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अशुभ द्दष्टि को जीवन के लिए बहुत कष्टकारी माना जाता है. शनि अभी कुंभ राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं और वो 4 नवंबर को अपनी चाल बदलने वाले हैं. 4 नवंबर को शनि देव मार्गी अवस्था में आ जाएंगे. ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार जहां शनि की चाल बदलने का प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ता है.

शनि की मार्गी यानी सीधी चाल कुछ राशियों को बहुत लाभ कराएगी वहीं कुछ लोगों को इसके भारी नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा. जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा चल रही है उन लोगों को शनि के मार्गी होने पर कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. इन उपायों को करने से शनि का दुष्प्रभाव कम होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

शनि के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय

  • शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि के मार्गी होने के बाद हर शनिवार के दिन सूरज ढलने के बाद लोहे की कटोरी में तिल या सरसों का तेल डालकर उसमें ११ साबुत उड़द डाल दे और उसमे पांच मिनट देखें और वह तेल शनि मंदिर या हनुमान मंदिर में जाकर चढाएं. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से भी शनि का दुष्प्रभाव कम होता है. 
  • शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें. 
  • भगवान शनिदेव से जुड़े  ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्रों का 108 जाप करें. हर शनिवार को शनि के मूल मंत्र नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजंम , छाया मार्तण्डसंभूतं तं नमामि शनैश्चरम् का जितना हो सके उतना जाप करें.
  • गायत्री युक्त शनि मंत्र 'ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्' का हर शनिवार को जाप करना लाभदायक साबित होता है. किसी अपाहिज भिखारी को शनिवार के दिन अन्न दान जरूर करें .
  • आपकी जन्मपत्री के अनुसार अगर शनि भाग्येश या मूल त्रिकोण का स्वामी है तो आप किसी ज्योतिषी की सलाह से नीलम भी धारण कर सकते हैं. नीलम के प्रभाव से शनि का दुष्प्रभाव कम होता है.
  • शनि के मार्गी होने के बाद पीपल वृक्ष के जड़ में जल अर्पित कर गेहूं के आटे से बनें दीए और अगरबत्ती जलाएं. यह उपाय आपको हर शनिवार की शाम को करना चाहिए.
  • शनि देव न्यायाधीश भी हैं वो बुरे कर्मों का दंड देते हैं. शनि के प्रभाव से बचने के लिए मांस-मदिरा का सेवन ना करें,कोई भी गलत काम न करें और अपना चरित्र ठीक रखें.

ये भी पढ़ें

29 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण का मतलब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज धृति योग से इन 6 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: मंगलवार को 'धृति योग' और 'रेवती नक्षत्र' का संयोग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!
Aaj Ka Meen Rashifal 4 August 2026: सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से होगा बड़ा लाभ, मेहनत दिलाएगी सफलता
Aaj Ka Kumbh Rashifal 4 August 2026: रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
रुका हुआ पैसा मिल सकता है, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Aaj Ka Makar Rashifal 4 August 2026: निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा
निवेश के बनेंगे योग, कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget