एक्सप्लोरर

Shani Margi 2022: मिथुन, तुला राशि के बाद अब इस राशि में होने जा रही है बड़ी हलचल, ये बड़ा ग्रह बदलने जा रहा है अपनी चाल

Shani Margi 2022: मिथुन राशि में मंगल, तुला राशि में सूर्य और शुक्र का गोचर होने के बाद अब 23 अक्टूबर को न्याय के देवता यानि शनि देव (Shani Dev) की चाल बदलने जा रही है.

Special Days in October 2022: अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है. बीते 3 दिनों में लगातार महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन हो चुका है. इन ग्रहों का परिवर्तन देश दुनिया के साथ मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशि के लोगों को भी प्रभावित करने जा रहा है. जिन ग्रहों ने अभी परिवर्तन किया है वे इस प्रकार हैं-

  1. मिथुन राशि में मंगल का गोचर (Mars Transit in Gemini 2022) - 16 अक्टूबर 2022 
  2. तुला राशि में सूर्य का गोचर (Sun Transit in Libra 2022) - 17 अक्टूबर 2022
  3. तुला राशि में शुक्र का गोचर (Venus Transit in Libra)- 18 अक्टूबर 2022 

मंगल (Mangal), सूर्य (Sun) और शुक्र (Venus) के बाद अब जो ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहा है, वो बेहद महत्वपूर्ण है. इस ग्रह के चाल बदलने का लोगों को लंबे समय से इंतजार था.

शनि वक्री होते हैं तो क्या होता है? (Shani Vakri 2022)
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार अब जो परिवर्तन होने जा रहा है, वो मकर राशि में देखने को मिलेगा. यहां बैठे शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान समय में शनि देव वक्री होकर मकर राशि में विराजमान हैं. शनि की वक्र दृष्टि को शुभ नहीं माना गया है. मान्यता है कि जब कोई ग्रह सूर्य के नजदीक आ जाता है तो वो वक्री हो जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार शनि देव के पिता सूर्य हैं. जिनसे शनि का रिश्ता मधुर नहीं है. वे उन्हें शत्रु मानते हैं. इसलिए जब शनि वक्री होते हैं तो बहुत अधिक कंर्फटेबल महसूस नहीं करते हैं. यही कारण है इस दौरान उनकी शुभता में कमी आ जाती है.


शनि मार्गी कब होगें? (Shani Margi 2022)
शनि देव (Shani Dev) पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर 2022, रविवार के दिन मार्गी हो रहे हैं. इस दिन बेहद शुभ संयोग बना हुआ है. इसदिन एक नहीं कई शुभ योग बने हुए हैं. 23 अक्टूबर को ही धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. इसके साथ ही इस दिन त्रयोदशी की तिथि है. जो भगवान शिव को समर्पित है. शनि देव भगवान शिव के परम भक्त हैं. इसके साथ ही एंद्र योग का निर्माण हो रहा है. इसीदिन मासिक शिवरात्रि भी है.

पंचांग 23 अक्टूबर 2022 (Panchang 23 October 2022)
शनि मार्गी (Shani Margi 2022) के समय अन्य राशियों में भी बहुत ही शुभ राजयोग जैसी स्थिति बनी हुई है. इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से रहने वाली है-

  1. मेष राशि (Aries)-राहु
  2. मिथुन राशि (Gemini)- मंगल 
  3. कन्या राशि (Virgo)- बुध, चंद्रमा
  4. तुला राशि (Libra)- सूर्य, शुक्र और केतु
  5. मकर राशि (Capricorn)- शनि
  6. मीन राशि (Pisces)- गुरू (बृहस्पति)

ग्रहों की स्थिति पर यदि नजर डालें तो पाएगें कि इस दिन बुध अपनी ही राशि कन्या में विराजमान है. कन्या राशि का स्वामी बुध है. इसके साथ ही तुला राशि में शुक्र का गोचर. शुक्र को तुला राशि का स्वामी बताया गया है. वहीं मकर राशि में शनि का बैठना ये भी शुभ स्थिति है, क्योंकि शनि मकर राशि के स्वामी भी हैं. इसके साथ ही मीन राशि में गुरू की मौजूदगी. ये भी अत्यंत शुभ स्थिति को दर्शाता है. क्योंकि गुरू मीन राशि के स्वामी भी हैं. इसलिए 23 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण होने जा रहा है.

शनि का फल (Shani Mahadasha Results)
शनि मार्गी होकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे. जिन लोगों की कुंडली में शनि की दशा, महादशा, अंर्तदशा, साढ़े साती और ढैय्या की स्थिति चल रही है, उनके जीवन में कुछ पॉजिटिव चीजें होगीं. जिन लोगों को अभी तक शनि के कारण कार्यों में बाधा आ रही थी, वो दूर होना प्रारंभ हो जाएगी. इसके साथ ही परिश्रम का फल भी प्राप्त होना आरंभ हो चुका है.

शनि को नाराज न करें (Shani Upay)
शनि एक न्यायप्रिय ग्रह हैं. इसीलिए शनि को कलियुग का दंडाधिकारी भी कहते हैं. शनि उन लोगों को कठोर दंड देने का कार्य करते हैं जो नियमों का पालन नहीं करते हैं और दूसरों को अहित पहुंचाते हैं. शनि अनुशासन को पसंद करते हैं. जो दूसरों के हितों का ध्यान रखते हैं, मदद के लिए सदैव खड़े रहते हैं, शनि ऐसे लोगों को जीवन में अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं. ऐसे लोग जनता के प्रिय होते हैं और उच्च पद प्राप्त करते हैं.

शनि मंत्र (Shani Mantra)
ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि पूजा (Shani Puja)
शनिवार और मंगलवार का दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए अच्छा माना गया है. शनि जीवन में शुभ फल प्रदान करें इसके लिए शनिवार और मंगलवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए. शनिवार के दिन सरसों का तेल शनि पर चढ़ाना चाहिए और शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए. इससे शनि बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं. और बुरे फल देना बंद कर देते हैं.

Weekly Horoscope: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का यहा देखें, साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget