एक्सप्लोरर

Shani Dosh: शनि दोष के लक्षण क्या क्या हैं ? जानें निवारण के उपाय

Shani Dev: शनि देव को क्रूर ग्रह कहा जाता है. शनि देव के नाराज होने से व्यक्ति के जीवन की दिशा विपरीत हो जाती है और भाग्य फिर जाता है. आइए जानते हैं शनि दोष के कुछ लक्षण और निवारण के उपाय.

Shani Dev: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. शनि देव न्याय और कृपा के देवता माने गए हैं. शनि देव के आशीर्वाद से जीवन धन, संपत्ति, ऐश ओ आराम से भर जाता है तो वहीं शनि के अशुभ प्रभाव से से बिजनेस में परेशानी, नौकरी का छूटना, काम में रुकावट, पदोन्नति में बाधा और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि शनि दोष होने पर किस तरह की समस्याएं आती हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है.

शनि देवता जिस पर मेहरबान हो जाएं उनके जीवन का उद्धार हो जाता है. लेकिन वहीं जो लोग शनि दोष की चपेट में आ जाते हैं उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. शनि दोष लगते ही व्यक्ति की बुद्धि फिर जाती है, उसके मान-सम्मान में गिरावट आती है और आर्थिक नुकसान होने लगता है, और पैसा हाथ में नहीं टिकता. कई बार ऐसा होता है कि लोगों को शनि दोष लग जाता है और उन्हें पता भी नहीं होता इसी कारण लोग लोग इसका निवारण भी नहीं खोज पाते हैं. आइए जानते हैं कि शनि दोष के लक्षण क्या हैं और इसका निवारण किन विधियों द्वारा किया जा सकता है.

शनि दोष के लक्षण (Saturn Bad Effects)

  • कुंडली में शनि की खराब स्थिति हो तो व्यक्ति हमेशा सोच में डूबा रहता है. ऐसे लोग खुद से ही बातें करते हैं. 
  • शनि की अशुभ स्थिति होने पर व्यक्ति मांगलिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेता है. 
  • शनि के दुष्प्रभाव से इन लोगों के सिर हर हमेशा गुस्सा सवार रहता है. शनि दोष के प्रभाव से इन लोगों का कोई भी काम आसानी से नहीं होता है. 
  • शनि जब श्राप के रूप में किसी पर सवार होते है तो वे उसकी बुद्धि नष्ट कर देते हैं. इससे घर में लड़ाई-झगड़े और बीमारियां होने लगती हैं. कुंडली में शनि दोष हो तो शनि ग्रह शांति के लिए उपाय करना चाहिए. 

शनि ग्रह शांति के उपाय (Shani Ke Upay)

  • शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं. इनमें शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं. 
  • शनि कर्म भाव का स्वामी है इसलिए शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए.
  • एक काजल की डिब्बी लीजिए और भोलेनाथ का नाम लेते हुए शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से 21 बार इस डिब्बी को उतार लीजिए. अब एकांत में जाकर किसी पेड़ के नीचे एक छोटा गड्ढा खोद कर उसे दबा दीजिए. इससे शनि की कुद्रष्टि दूर होती है.
  • शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए मजदूरों की सेवा करना और उन्हें खाने-पीने का सामान देना उत्तम होता है. कुत्तों और कौओं की सेवा करने से शनि देव का दुष्प्रभाव कम होता है.
  • हर शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में साबुत उड़द, काले चने और सरसों का तेल मिलाकर एक साथ डाल दें. अब इसे कपड़े में लपेटकर उस पर वह कटोरा रख दें और अपने माथे पर लगा कर इसे दान देना शुरू करें. इससे शनि दोष कम होता है. 
  • शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए हर दिन सुबह उठ कर स्नान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. थोड़े से जल में दूध और दो दाने चीनी के डालकर बड़ के पेड़ पर चढ़ाकर गीली मिट्टी का तिलक लगाएं. इससे शनि की कृपा मिलती है.

ये भी पढ़ें - Dhirendra Krishna Shastri: कौन हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानिए बागेश्वर धाम वाले बाबा के जीवन के बारे में

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget