एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव जुलाई में फिर बदलने जा रहे हैं राशि, मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों की बढ़ा देंगे मुश्किलें

Shani Dev, Saturn Transit 2022: शनि एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस बार शनि जुलाई में अपनी राशि बदल रहे हैं, इन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, जानते हैं राशिफल.

Shani Dev, Saturn Transit 2022: जुलाई का महीना विशेष होने जा रहा है. इस माह में कर्मफलदाता यानि शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. विशेष बात ये है कि वर्तमान समय में शनि वक्री हैं, और वक्री अवस्था में ही राशि बदल रहे हैं. इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं. इस राशि में शनि 30 साल बाद आए थे. अब एक बार फिर शनि राशि बदल रहे हैं.

शनि गोचर 2022
शनि बीते 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में आए थे. 5 जून 2022 से शनि वक्री अवस्था में हैं. इसके बाद अब शनि देव 12 जुलाई 2022 से वक्री अवस्था में ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में शनि देव 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे. शनि देव का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए कैसा रहेगा जानत हैं राशिफल.

मेष राशि (Aries)- धन के मामले में विशेष ध्यान रखना होगा. धन की बचत करने में मुश्किल आ सकती है. इसके साथ ही सेहत संबंधी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान धन और सेहत दोनों का ही विशेष ध्यान रखना होगा. शनि को प्रसन्न रखने का प्रयास करें. इसके लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा करें. शनि की अशुभता कम होगी.

सिंह राशि (Leo)- जॉब और करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जिस कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. बिजनेस में लाभ की स्थिति प्राप्त करने के लिए संघर्ष और कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है. कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचना होगा. जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति न बनने दें. नहीं तो इससे समस्याओं में वृद्धि हो सकती है. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें. शनि की अशुभता से बचने के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें.

धनु राशि (Sagittarius)- मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. परिश्रम करने के बाद भी देर से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान गंभीरता और धैर्य का परिचय देना होगा. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि भी पहुंचा सकता है. इस दौरान अनावश्यक यात्रा का भी योग बनेगा. सेहत का ध्यान रखना होगा. कोई पुराना रोग उभर सकता है और परेशान कर सकता है. इसलिए इस पर अभी से ध्यान देना होगा. सेहत के मामल में किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं होगी. वाणी में मधुरता और स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें. शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget