एक्सप्लोरर

Shani Dev Idol: घर में क्यों नहीं रखी जाती है शनि देव की मूर्ति? जानें ये पौराणिक मान्यता

Shani Dev Puja: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन शनि की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इनकी पूजा के कुछ खास नियम हैं. शनि देव की मूर्ति कभी भी घर में नहीं रखनी चाहिए.

Shani Dev Puja: शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय किए जाते हैं. शनि देव जिन पर प्रसन्न होते हैं उनके किसी भी काम में कभी भी बाधा नहीं आती है. कुंडली में शनि की स्थिति होती तो व्यक्ति का कोई भी काम आसानी से नहीं होता है. उसे हर काम में अड़चनों का सामना करना पड़ता है.

शनिवार के दिन शनि की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इनकी पूजा के कुछ खास नियम हैं.  पूजा के लिए लोग आमतौर पर अपने घरों में सभी देवी-देवताओं की मूर्ति रखते हैं लेकिन घर में शनि देव की मूर्ति रखना वर्जित माना जाता है. आइए जानें कि आखिर ऐसी क्या वजह है जो शनिदेव की मूर्ति को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है.

शनि देव से जुड़ी पौराणिक मान्यता

घरों में शनि देव की मूर्ति कभी नहीं रखी जाती है. इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है. मान्यताओं के अनुसार शनि देव को ऐसा श्राप मिला था कि वह जिसे भी देखेंगे, उसका अनिष्ट यानी बुरा हो जाएगा. शनि देव की दृष्टि घर के सदस्यों पर सीधे तौर पर ना पड़े इसलिए उनकी मूर्ति घर के मंदिर में ना रखने की सलाह दी जाती है. शनि देव की पूजा मंदिर में भी कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी उनकी आंखों में आंखें डालकर उनके दर्शन न करें.

 शनि पूजा में ना करें ये गलती

शनिदेव की पूजा कभी भी उनकी मूर्ति के सीधे सामने खड़े होकर नहीं करनी चाहिए. माना जाता है कि इससे उनकी  कुदृष्टि पड़ती है और जिससे जीवन में कष्ट बढ़ते हैं. शनि देव की पूजा हमेशा मूर्ति के दाएं या बाईं खड़े होकर ही करना चाहिए. शनि देव की पूजा पास के किसी मंदिर में जाकर करना उचित होता है. इनकी पूजा करते समय इनके सामने दीपक नहीं जलाना चाहिए. इसके बजाए किसी पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 

ये भी पढ़ें

दिमाग से बहुत तेज होती हैं इन 4 राशियों की लड़कियां, जल्द हासिल करती हैं सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget