एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि की साढ़ेसाती से इन राशियों को कब तक मिलेगी मुक्ति, जानें, ऐसे करें 'शनि' को शांत

Shani Dev: शनि की दृष्टि से मनुष्य ही नहीं देवता भी घबराते हैं. भगवान शिव भी शनि की दृष्टि से नहीं बच सके थे. वर्तमान में इन तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती है.

Shani Dev: शनि ग्रह को सभी ग्रहों का दंडाधिकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर अच्छे-बुरे फल प्रदान करते हैं. शनि की दृष्टि से देवता भी नहीं बच पाते हैं. इसीलिए शनि सदैव अपनी दृष्टि को नीचे किए रहते हैं. वर्तमान समय में तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. शनि की साढ़ेसाती एक राशि पर साढ़े सात वर्षों तक रहती है. इन तीन राशियों को शनि की साढ़ेसाती से कब तक निजात मिलेगी, आइए जानते हैं-

शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2021)
वर्तामन समय में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसती चल रही है. इस समय शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि वर्तमान समय में वक्री हैं. यानि शनि उल्टी चाल चल रहे हैं. मकर राशि में शनि के साथ देव गुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं. विशेष बात ये है कि गुरु भी वर्तमान समय में वक्री हैं.

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है. शनि की चाल बहुत ही धीमी है. शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं. वर्तमान समय में मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैया चल रही है. शनि की साढ़ेसाती में व्यक्ति का धन, सेहत और मान सम्मान के मामले में विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि माना जाता है कि साढ़ेसाती के दौरान शनि का प्रभाव धन और सेहत पर ही पड़ता है. शनि दांपत्य जीवन में भी परेशानी पैदा करते हैं. कभी कभी ये तलाक जैसी स्थितियां भी बना देते हैं.

धनु, मकर और कुंभ राशि वाले सावधानी बरतें
धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ज्योतिष गणना अनुसार धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है. शनि की साढ़ेसाती किसी भी राशि पर 3 चरणों में प्रभाव डालती है. वर्ष 2023 से धनु राशि से शनि साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी.

मकर राशि (Capricorn)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. वर्ष 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी. इसके साथ ही शनि देव जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तब मकर राशि पर से साढ़ेसाती के प्रभाव समाप्त हो जाएगा.  

कुंभ राशि (Aquarius)- मकर राशि में शनि का गोचर होने करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 जनवरी 2028 को कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी.

शनि के उपाय (Shani Ke Upay)
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनि मंंदिर में शनि देव की पूजा करनी चाहिए और सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन शनि चालीसा का पाठ करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं. दान देने से भी शनि देव खुश होते हैं.

यह भी पढ़ें:
Weekly Horoscope 20-26 September 2021: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वाले सावधान रहें, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Shani Dev: शनि की दृष्टि से भगवान शिव भी नहीं बच पाए थे, देव योनी को छोड़कर जाना पड़ा था पशु योनी में, जानें शनि देव की कथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget