एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि की प्रिय राशि कौन सी है? इस राशि के लोगों को शनि नहीं करते हैं परेशान, लेकिन न करें ये काम

Shani Dev: शनि देव हमेशा खराब फल देते हैं, ऐसा नहीं हैं. मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं इसके अलावा एक राशि और है जो शनि की सबसे प्रिय राशि है.

Shani Dev, Mahima Shani Dev Ki: शनि देव का स्थान नवग्रहों में बहुत ही खास बताया गया है. शनि की छाया, शनि की दृष्टि, शनि की दशा, साढ़े साती और शनि की ढैय्या से मनुष्य ही नहीं देवता भी नहीं बच पाते हैं. शनि चालीसा से भी इसका पता चलता है-

राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो।
कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव भी शनि की छाया से नहीं बच सके थे. शनि की छाया से बचने के लिए उन्हें हाथी का रूप रखना पड़ा था. यानि देव योनि को छोड़कर स्वयं भगवान शिव को पशु योनि में जाना पड़ा था. ये प्रभाव है शनि देव का.

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को दो राशियों को स्वामित्व प्राप्त है. मकर राशि और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इसके साथ ही तुला राशि शनि की उच्च राशि और मेष राशि को शनि की नीच राशि माना गया है.

शनि की प्रिय राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि को शनि की प्रिय राशि माना गया है. तुला राशि वालों को शनि विषम परिस्थितियों में परेशान करते हैं. इस राशि के लोगों को शनि तभी परेशान करते हैं जब ये गलत और अनैतिक कार्य करते हैं. तुला राशि वालों को सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए. जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें शनि कष्ट प्रदान करते हैं. इसके साथ ही तुला राशि वालों को शनि आसानी से सफलता प्रदान नहीं करते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना चाहिए और परिश्रम करने से नहीं घबराना चाहिए.

शनि को खुश कैसे करें
शनि को प्रसन्न रखने के लिए नियम, अनुशासन का पालन करें, आलस से दूर रहें और जरूरतमंद व्यक्तियों की समय-समय पर मदद करते रहना चाहिए. जो लोग दूसरों की सेवा करते हैं बुरे वक्त में सहयोग प्रदान करते हैं शनि उन लोगों को कभी परेशान नहीं करते हैं.

Gemini July Horoscope 2022 : मिथुन राशि वालों को जुलाई के महीने में रहना होगा संभल कर, जानें अपना मासिक राशिफल

Astrology : अपनी ही धुन में रहते हैं इस राशि के लोग, सफलता पाने के बाद भी नहीं करते हैं शोर-शराबा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, मार्केटिंग बिजनेस में बंपर मुनाफा, शोभन योग से नई नौकरी मिलने के योग
आज का सिंह राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, मार्केटिंग बिजनेस में बंपर मुनाफा, शोभन योग से नई नौकरी मिलने के योग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget