एक्सप्लोरर

Shani Dev: इन 10 बातों का पालन करने वालों को शनि देव कभी नहीं करते परेशान, समय आने पर देते हैं छप्पर फाड़ कर

Shani Dev: शनि बुरे नहीं हैं. शनि को अनुशासन प्रिय हैं. यही कारण है कि वे कलियुग के न्यायाधीश कहलाते हैं. शनि देव की कृपा पाने के लिए इन 10 बातों पर पालन करना चाहिए. जानें शनि के उपाय (Shani Ke Upay).

Shani Dev: कुंडली में शनि की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है. शनि (Saturn) की अशुभता से कुंडली (Kundli) में कई खतरनाक योग बनते हैं, ये यदि प्रभावशाली हों तो व्यक्ति का जीवन संकट और दुखों से भर जाता है. कितने ही प्रयास कर ले, उसे सफलता नहीं मिलती है. यही कारण है कि शनि की साढ़ेसाती (Sade sati), शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya), शनि की महादशा (Shani Madasha) में व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है.

शनि क्या हैं? (Shani Dev Kya Hai)
शनि से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. शनि के स्वभाव को अगर आप जान लेते हैं तो आपको शनि की कृपा पाने में आसानी होगी. ग्रंथों में शनि को सूर्य (Sun) का पुत्र बताया गया है. पौराणिक कथाओं की मानें तो शनि की अपने पिता से नहीं बनती है. 

ज्योतिष की किताबों में शनि को एक न्याय प्रिय ग्रह बताया गया है. जो मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर अच्छे और बुरे फल प्रदान करता है. इसी कारण इसे दंडाधिकारी, न्याय का देवता (God of Justice) और कर्मफलदाता भी कहा जाता है.

शनि के क्रोध से कैसे बचा जा सकता है? (Shani Dev angry)
अक्सर लोगों को भ्रम हो जाता है कि शनि जब अशुभ हों तो शनि का दान (Shani Ka Daan), सरसों का तेल चढ़ाकर प्रसन्न किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है. शनि के उपाय तभी फलीभूत होते हैं जब आप अपना आचरण भी ठीक रखते हैं. शनि को कैसे प्रसन्न रख सकते हैं, आइए जानते हैं-

1- गरीबों को न सताएं (Help Poor Person)
शनि देव (Shani Dev) कमजोर और असहाय लोगों को भी प्रतिनिधित्व करते हैं. जो लोग इन लोगों का भला करते हैं. समय समय पर मदद को आगे आते हैं शनि महाराज विशेष कृपा प्रदान करते हैं.

2- प्रकृति की सेवा (Nature Care)
शनि उन लोगों को भी विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जो प्रकृति को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं. अपने आसपास पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए. जीव-जंतुओं की सेवा करने से भी शनि प्रसन्न होते हैं.

3- धन का प्रयोग दूसरों को बरबाद करने के लिए न प्रयोग करें (Money Use For Welfare)
शनि नियम और अनुशासन हैं. जो लोग इनका पालन नहीं करते हैं उन्हें समय आने पर शनि कठोरतम दंड़ प्रदान करते हैं. जो लोग धन आने पर उसका गलत प्रयोग करते हैं, दूसरों का अहित करने के लिए धन का व्यय करते हैं, शनि ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करते हैं. धन का इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए करना चाहिए.

4- दूसरों का हक भी न छीने (Respect Human Rights)
शनि कर्मफलदाता भी हैं. शनि (Shani Dev) उन लोगों को अवश्य ही दंड देते हैं जो दूसरों के हक छीनने का काम करते हैं. कभी किसी के अधिकार और हक न छीने ऐसा करने से शनि भयंकर नाराज होते हैं.

5- पद का अहंकार न करें 
शनि (Satrun) ऐसे लोगों को राजा से रंक बनाने में देर नहीं करते हैं जो अपनी शक्ति और पद का अभिमान करता है. जो ऐसा करते हैं उन्हे शनि अपनी महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान सजा देने के काम करते हैं.

6- मृत्यु तुल्य कष्ट में मदद करें
यदि किसी को भयंकर कष्ट हैं, पीड़ा में है और उसे मदद की आवश्यकता है. जो लोग ऐसे समय में मनुष्य या जीव-जंतु की मदद करते है, शनि ऐसा करने वालों से अपार प्रसन्न होते हैं. समय आने पर शनि ऐसे लोगों को छप्पर फाड़कर देते हैं. 

7- कुष्ट रोगियों की सेवा
शनि (Shani Dev) उन लोगों पर अपनी कृपा अवश्य बरसाते हैं जो कुष्ट रोगियों की सेवा करते हैं, उनके लिए दवा-पट्टी आदि की व्यवस्था करते हैं.

8- जल का दान
जहां जल की समस्या है. गर्मी में पीने के पानी के लिए उपयुक्त स्थान पर प्याऊ या नल लगवाते हैं. उन लोगों को शनि विशेष आशीर्वाद देते हैं.

9- नियमों का पालन करें
जो लोग नियमों का पालन करते हैं, शनि उन्हें कभी कष्ट नहीं देते हैं, नियम-कानून को कभी नहीं तोड़ना चाहिए. जो लोग जानबूझकर नियमों की अनदेखी करते हैं, उनकें शनि कठोर दंड देते हैं.

10- नशा न करें
नशा नहीं करना चाहिए, शनि ऐसे लोगों का जीवन कष्टों से भर देते हैं  जो किसी भी तरह का नशा करते हैं, ऐसे लोगों की सुख-शांति सभी कुछ शनि देव (Shani Dev) छीन लेते हैं. 

यह भी पढ़ें- Shani Uday 2024: शनि उदय होते है इन राशि वालों की भर देगें तिजोरी, कब होगा ये परिवर्तन, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: क्या इस हफ्ते सुलझेंगी पुरानी गलतफहमियां? पढ़ें मेष से मीन तक का संपूर्ण साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
Aaj Ka Kanya Rashifal 25 October 2026: शरद पूर्णिमा पर 7वें चंद्रमा व सर्वार्थसिद्धि योग से बढ़ेगी इनकम, प्रॉपर्टी से लाभ और प्रमोशन पर बॉस की नजर
Aaj Ka Kanya Rashifal 25 October 2026: शरद पूर्णिमा पर 7वें चंद्रमा व सर्वार्थसिद्धि योग से बढ़ेगी इनकम, प्रॉपर्टी से लाभ और प्रमोशन पर बॉस की नजर
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा आज, चांदनी में खीर रखने और रात जागने की क्या है मान्यता?
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा आज, चांदनी में खीर रखने और रात जागने की क्या है मान्यता?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget