एक्सप्लोरर

Shakun Apshakun: कौवे से जुड़े इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, माना जाता है अपशकुन

Crow Shakun Apshakun In Hindi: शकुन शास्‍त्र में कौवे से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया गया है जो अशुभ फल देते हैं. कौवे से मिलने वाले इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Crow Shakun Apshakun: हमारे जीवन में घटने वाली कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़ कर देखा जाता है. शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं. हिंदू धर्म में कौवे को यम का दूत माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि कौवा एक ऐसा पक्षी है जिसे किसी भी घटना का पूर्व आभास हो जाता है. शकुन शास्‍त्र में कौए से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया गया है जो अशुभ फल देते हैं. कौवे से मिलने वाले इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  आइए जानते हैं कौवों से जुड़े शकुन-अपशकुन के बारे में. 

कौवे से मिलने वाले अशुभ संकेत 

अगर कोई कौवा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके बोले तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि इस तरह कौवा घर के किसी सदस्‍य को बड़ी बीमारी होने की पूर्व सूचना देता है.  यह घर के किसी सदस्य के साथ कोई बड़ी दुर्घटना होने का अशुभ इशारा भी करता है.कौवे के झुंड का घर की छत पर चिल्‍लाना भी बहुत अपशकुन होता है. यह किसी संकट के आने का अंदेशा है. ऐसी स्थिति में भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए. 

अगर कौआ आपके ऊपर बीट कर दे तो यह भी अपशकुन माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपको किसी तरह कष्ट पहुंचने वाला है. यह कष्ट शारीरिक या आर्थिक भी हो सकता है. कौवे का सिर को छूकर निकलना भी अशुभ होता है. यह माना जाता है कि आप अचानक से किसी परेशानी में फंस सकते हैं और आपको सावधान रहने की जरूरत है.

शुभ संकेत भी देता है कौवा

सुबह-सुबह घर की मुंडेर, बालकनी या छत पर आकर कौवा कांव-कांव करे तो यह अच्‍छा संकेत माना जाता है. यह घर में मेहमान के आगमन का संकेत देता है. अगर कोई कौवा मुंह में रोटी का टुकड़ा दबाकर उड़ते हुए दिखे तो यह आपकी किसी बड़ी इच्‍छा के पूरे होने का शुभ संकेत है. शकुन शास्‍त्र में दोपहर के समय उत्तर दिशा में कौवे का बोलना भी अच्‍छा माना जाता है. कौवे को पानी पीते हुए देखने का मतलब है कि आपको जल्द धन लाभ हो  सकता है. 

Vastu Tips: ये 4 खराब आदतें व्यक्ति को बना देती हैं कंगाल, तरक्की में आती है रुकावट

Budhwar Upay: बुधवार के दिन करें ये 4 काम, गणपति की कृपा से खूब होगी तरक्की


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget