एक्सप्लोरर

Shakun Apshakun: जीवन में होने वाली ये घटनाएं मानी जाती हैं अशुभ, होता है बड़ा नुकसान

Inauspicious Sign: शकुन शास्त्र के अनुसार घर में रखी कुछ चीजों का गिरना या टूट जाना अशुभ माना जाता है. इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता है लेकिन प्राचीनकाल से इनसे जुड़ी कुछ मान्यताएं चली आ रही हैं.

Shakun Apshakun Sanket: शकुनशास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में घटने वाली कई घटनाएं शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देती हैं. इन घटनाओं से पता चलता है कि जीवन में कुछ अनहोनी होने वाली है या नहीं. शकुन शास्त्र के अनुसार कुछ अशुभ घटनाएं जैसे कि किसी खास पशु-पक्षी का दिखना, अचानक छींकना, किसी के रोने की आवाज, बिल्ली का रास्ता काटना ऐसी कुछ घटनाएं शकुन-अपशकुन का संकेत देती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में. 

शुभ संकेत देती हैं ये घटनाएं

किसी जरूरी काम से घर से निकल रहे हों और आपको रास्ते में गाय दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है. घर से निकलते ही अगर आपको गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे जाए तो माना जाता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वो जरूर पूरे होंगे. आपको अपने काम में शुभ परिणाम मिलेंगे. अगर आप काम के लिए घर से निकल रहे हों और कोई महिला अपने गोद में बच्चा लिए दिखाई दे जाए तो यह भी बहुत अच्छा माना जाता है. 

घर से निकलते ही अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शव पूरे गाजे-बाजे के साथ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके सारे कार्य जल्द पूरे होने वाले हैं. वहीं अगर कहीं आपको बिल्ली का बच्चा दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपको धन लाभ होने की संभावना है.

घर की छत पर अगर कोई पक्षी कोई आभूषण गिराकर चला जाए तो इसका मतलब है कि आप पर जल्द लक्ष्मी मां की कृपा बरसने वाली है. वहीं घर से निकलते समय किसी भिखारी का मिलना भी शुभ माना जाता है. भिखारी को कुछ दान देकर ही आगे बढ़ना चाहिए. माना जाता है कि इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है.

अपशकुन संकेत देने वाली घटनाएं

कुछ घटनाएं जीवन में अनहोनी होने का संकेत देती हैं. अगर आपके हाथ से बार-बार दूध गिरे तो यह एक अशुभ घटना मानी जाती है. यह घटना सकंते देती है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी धन हानि हो सकती है. वहीं अगर अचानक से कौवा कंधे पर आकर बैठ जाए तो यह भी आने वाले दुर्भाग्य की तरफ इशारा करता है. सोने का आभूषण खो जाना भी धन हानि और मान-सम्मान में कमी का संकेत देता है. वहीं अगर आप घर से बाहर निकल रहे हों और रास्ते में कोई सिक्का या नोट मिल जाए तो इसका मतलब है कि आपके काम में कोई अड़चन आ सकती है.

ये भी पढ़ें

बुध के उदय से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-व्यापार में होगा मुनाफा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 6 August 2026: गुरुवार को वृषभ और कन्या राशि वालों के पैसों पर मंडराया संकट, व्यापार में हो सकती है बड़ी धोखाधड़ी!
कल का राशिफल 6 अगस्त, गुरुवार को सूर्य-केतु का खतरनाक साया! शेयर बाजार में आ सकता है बड़ा भूचाल, 3 राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान
Kanwar Yatra 2026: सावन में वायरल हुईं कांवड यात्रा की 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
कांवड यात्रा के बीच वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
Sawan 2026: एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
Rashifal Today 5 August 2026: आज मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
Rashifal Today 5 August 2026: आज मेष राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget