एक्सप्लोरर

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की उन्नति का कौन खोलेगा मार्ग, दिमाग गर्म न रखें, मधुर वाणी से मिलेगा लाभ

Scorpio Weekly Horoscope : वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह खास है. ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या प्रभाव डाल रही है, आइए जानते हैं.

Scorpio Weekly Horoscope : इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव को किस प्रकार संतुलित रखना है, इस पर विशेष ध्यान देना होगा. सामान्य बोलचाल की भाषा में दिमाग गर्म रहेगा, इसलिए आपको बहुत कूल रहना होगा. वाणी से बहुत विनम्र और मधुर वचनों का प्रवाह करना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. जो लोग घर से बाहर रहते हैं, उन्हें अपने परिवार से संपर्क स्थापित करना होगा और यदि अवसर प्राप्त हो तो परिवार से मिलने भी जा सकते हैं. मानसिक रूप से आपको ओवर प्रोफेशनल नहीं होना है. कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों को ही उचित समय देना होगा. इस सप्ताह जिन लोगों का जन्मदिन है उनको श्री हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर जाना चाहिए. मानसिक रूप से पूजा पाठ में आपका मन लगेगा.

करियर- कार्यक्षेत्र में आपका सौम्य व्यवहार सभी को प्रसन्न कर देने वाला होगा, वहीं सहयोगियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है, उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए अपने काम को साबित करते हुए उन्नति का मार्ग खोलना होगा. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी लेकिन पार्टनरशिप में दरार आ सकती है. इस राशि के व्यक्ति यदि नई पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो उन्हें सप्ताह रुकना चाहिए. जिन लोगों ने लाइफ पार्टनर को बिजनेस पार्टनर बना रखा हैं, उनको जीवनसाथी के भाग्य से लाभ मिलने वाला है. 

स्वास्थ्य- सेहत के विषय में अगर बात करें, तो जो लोग काफी समय से बीमार थे उनको 24 तारीख के बाद स्वास्थ्य में आराम मिलने वाला है. हृदय रोग से संबंधित सचेत रहना चाहिए, यदि आपका वजन औसत से अधिक है तो आपको शारीरिक परिश्रम बढ़ाना चाहिए. ऐसी ग्रह स्थिति में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा रक्त में बढ़ जाती है. यूरिन इन्फेक्शन को लेकर भी सचेत रहें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो इलाज करने में देरी कतई न करें. इस राशि के बच्चों को फेफड़ों से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका है, बच्चों को ठंड से बचा कर रखना होगा इसके अतिरिक्त बच्चों को चोट लगने की भी आशंका बन रही है, इसलिए खेलते समय किसी बड़े को उन पर निगाह रखनी चाहिए.

परिवार व सामाजिक- परिवार के भविष्य के लिए निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. घर का माहौल बहुत प्रफुल्लित एवं संस्कारी रहेगा. घर में यदि किसी प्रकार का कोई अनुष्ठान या कथा कराने का प्लान है तो इसमें देरी न करें. इसके अतिरिक्त परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. सामाजिक रूप से शिक्षा से जुड़े हुए प्रोजेक्ट पर कार्य करें उससे आपको लाभ होगा. पारिवारिक विवादों की मध्यस्थता करने में आप की अहम भूमिका हो सकती है.

यह भी पढ़ें
Chanakya Niti : धन के मामले में 'चाणक्य' की इन बातों का जो रखता है ध्यान, वो कभी नहीं होता परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget