एक्सप्लोरर

Sawan Somwar 2022 Puja: 14 जुलाई से शुरू होगा सावन, राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा दोगुना फल

Sawan Somwar 2022 Puja: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन में राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है. 14 जुलाई 2022 से सावन का पावन माह शुरू हो रहा है.

Sawan Somwar 2022 Puja: हिन्दू पंचांग का पांचवां महीना सावन, जिसमें पूजा-पाठ का महत्व दोगुना हो जाता है. ये शिवभक्तों के लिए आराधन का सर्वोत्तम समय होता है. इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं. इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक करना बहुत फलदायी होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि के अनुसार शिव की आराधना से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है. 14 जुलाई 2022 से सावन का पावन माह शुरु हो रहा है. आइए जानते हैं राशिनुसार कैसे करें शिव को प्रसन्न.

मेष

मेष राशि के स्वामी मंगल होने की वजह से लाल रंग बहुत शुभ होता है. सावन में शिव की कृपा पाने के लिए लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प अर्पित करें. शिव जी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करना शुभ होगा.

वृषभ

भगवान भोलेनाथ का एक अवतार वृषभ भी है. इस राशि के जातक सावन में शिव जी को चमेली के फूल अर्पित करें. दही से अभिषेक जरुर करें. शिव रुद्राष्टक का पाठ करने से इनकी सारी समस्याओं का समाधान होगा.

मिथुन

मिथुन राशि के जातक भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित करें. शहद से अभिषेक करें. पूजा करते समय पंचाक्षरी मंत्र - ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा.इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.

कर्क

कर्क राशि वाले सावन में दूध में भांग मिलाकर भोलेभंडारी का अभिषेक करें.इससे प्रभु जल्द आपकी मनोकामना पूरी करते हैं. रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा.इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है.

सिंह

सिंह राशि के जातक कनेर के लाल फूल शिव जी को अर्पित करें. भोलेनाथ के मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है.

कन्या

कन्या राशि के लोग भगवान शिवजी की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग विशेष रूप से चढ़ाएं.

तुला

इस राशि के जातकों को शिव के सहस्रनामों का जाप करना फायदेमंद है.मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग भोले भंडारी की पूजा गुलाब के फूलों और बिल्वपत्र की जड़ से करें.इससे आपको सौभाग्यशाली फल प्राप्त होगा. शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए.

धनु

बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना जाता है. इन्हें पीला रंग प्रिय होता है. ऐसे में आप शिव जी को पूजा में पीले रंग का फूल अर्पित करें.  दूध में केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.

मकर

मकर राशि के जातकों के धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहती है.शिव जी को नीले रंग का फूल चढ़ाएं

कुंभ

इस राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, दही, गन्ने का रस और बादाम के तेल से शिवलिंग का पूजन करें. इसके बाद नारियल चढ़ाएं

मीन

मीन राशि वाले भोलेनाथ का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक कर शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें.घर में सुख समृद्धि और धन में वृद्धि के लिे पंचाक्षरी मंत्र ऊं नम: शिवाय का चंदन की माला से 108 बार जाप करना चाहिए.

Jyotish Shastra For Roti: बासी आटे की रोटी बनाने की गलती न करें, राहु से है इसका गहरा संबंध

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्र में होती है इन 10 महाविद्याओं की साधना, जानें कौन सी सिद्धि प्राप्त करते हैं तांत्रिक

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget