एक्सप्लोरर

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्र में होती है इन 10 महाविद्याओं की साधना, जानें कौन सी सिद्धि प्राप्त करते हैं तांत्रिक

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की दस विद्या कही जानी वाली शक्तियों की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से साधना की जाती है.आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून से शुरू हो रही है.

Gupt Navratri 2022: सनातन धर्म में आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. इसमें मां दुर्गा की दस विद्या कही जानी वाली शक्तियों की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से साधना की जाती है. कहा जाता है कि ये नवरात्रि तांत्रिकों और अघोरियों के लिए बहुत अनुकूल है. इन 10 शक्तियों के प्रसन्न होने पर जातक को दुर्लभ और अतुल्य शक्ति प्राप्त होती है. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून से शुरू हो रही है. आइए जानते हैं कौन सी हैं गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्या.

1- मां काली

महाविद्यायाओं में प्रथम रूप है मां काली. मां दुर्गा की इस शक्ति का अवतार रक्तबीज नाम के राक्षस को मारने के लिए हुआ था. मां काली को दुष्टों का संहार करने वाली माना जाता है. गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक मां काली की साधना कर दिव्य शक्तियां प्राप्त करते हैं.जो लोग अपने शत्रुओं से बहुत परेशान रहते है उन्हें  गुप्त नवरात्रि में मां काली की आराधना करनी चाहिए. मां काली की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है.

2- मां तारा

मां तारा जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों और संकटों से छुटकारा दिलाती हैं. मां तारा की साधना पूर्ण रूप से अघोरी साधना होती है. इस देवी की पूजा से शांति और समृद्धि भी प्राप्त होती है.

3- मां त्रिपुरा संदरी

शास्त्रों के अनुसार मां त्रिपुरा सुंदरी तीनों लोकों में सबसे सुंदर मानी जाती है. इनका मां षोडशी के नाम से भी जाना जाता है. मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. किसी व्यक्ति को सम्मोहित करने के लिए तांत्रिक इनकी साधना करते हैं.

4- मां भुवनेश्वरी

मां भुनेश्वरी पूरे संसार का पालन पोषण करती हैं.ये आकाश, वायु, पृथ्वी, अग्नि और जल का निर्माण करती हैं. संसार के सभी शक्ति स्वरूप देवी-देवता इन्हें प्रणाम करते हैं.भुवनेश्वरी माता का आशीर्वाद मिलने से धन लाभ होता है.

5- मां छिन्नमस्ता

मां छिन्नमस्ता की पूजा उग्र और शांत दोनों स्वरूप में की जाती है. इस महाविद्या का संबंध महाप्रलय से है.इस महाविद्या को भगवती त्रिपुरसुंदरी का ही रौद्र रूप माना गया है. गुप्त नवरात्री में मां छिन्नमस्ता की उपासना करने से साधक को मां सरस्वती की सिद्धि प्राप्त हो जाती है.

6-मां त्रिपुरा भैरवी

गुप्त नवरात्रि का छठा दिन मां भैरवी को समर्पित होता है.त्रिपुर भैरवी को बंदीछोड़ माता कहा गया है. इनकी पूजा से कचहरी के मुकदमों, कारावास और कई बंधनों से मुक्ति मिल जाती है. त्रिपुर भैरवी की उत्पत्ति महाकाली की छाया से हुई है.  

7-मां धूमावती

मान्यताओं के अनुसार जब माता सती ने अपने पिता के यहां हवन कुंड में अपने आप को जलाकर भस्म कर दिया था.तब उनके शरीर से जो धुआं निकला था उसी धुंए से मां धूमावती प्रकट हुई थी. र्थात मां धूमावती धुंए के स्वरूप में माता सती का भौतिक रूप है.मां धूमावती की साधना से रोग, शोक और दुख के नियंत्रण की  विद्या प्राप्त की जाती है.

8-मां बगलामुखी

शत्रु और विरोधियों को परास्त करने के लिए मां बगलामुखी की साधना की जाती है. मान्यता है कि महाभारत काल में श्रीकृष्ण और अर्जुन ने भी कौरवों पर विजय हासिल करने के लिए बगलामुखी मां की पूजा अर्चना की थी.शास्त्रों में बताया गया है की सौराष्ट्र में आए महातूफ़ान को शांत करने के लिये भगवान विष्णु ने माँ बगलामुखी की तपस्या की थी.

9- मां मातंगी

मातंगी देवी को प्रकृति की स्वामिनी देवी बताया गया है. मां मातंगी को वाणी और संगीत की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है. जो व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक इनकी पूजा आराधना करता है उसे गृहस्थ जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं. मान्यताओं के अनुसार मां मातंगी ही समस्त देवियों में ऐसी हैं जिन्हें जूठन का भोग अर्पित किया जाता है.

10 - मां कमला

शास्त्रों में मां कमला को भाग्य, सम्मान, पवित्रता और परोपकार की देवी माना गया है.देवी कमला तांत्रिक लक्ष्मी के नाम से भी जानी जाती हैं. इनकी पूजा से मां लक्ष्मी की पूजा के समान पुण्य प्राप्त होता और ये अपने भक्तो को धन और ऐश्वर्य का वरदान देती हैं.

Old Purse Upay: फटे पर्स का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, कभी नहीं रहेगी जेब खाली

Garuda Purana: अगले जन्म में क्या बनेंगे आप? गरुड़ पुराण की इन 8 बातों में छिपा है सच

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget