एक्सप्लोरर

126 करोड़ किमी दूर होकर भी आज सबसे करीब शनि, क्या कुंडली में भी बदल जाएगी शनिदेव की पावर?

Saturn Opposition 2026: 4 अक्टूबर को शनि पृथ्वी के सबसे करीब होंगे. जानें 126 करोड़ किमी दूर होने के बावजूद ऐसा क्यों कहा जा रहा है और क्या इससे कुंडली, साढ़ेसाती या ढैय्या में शनि की पावर बढ़ जाएगी?

Saturn Opposition 2026: शनि आज पृथ्वी के सबसे करीब हैं. लेकिन यहां करीब सुनकर भ्रम में न पड़ें. दोनों के बीच दूरी अभी भी करीब 126 करोड़ किलोमीटर है. सवाल यह है कि इतनी बड़ी दूरी के बावजूद इसे शनि का पृथ्वी के सबसे करीब आना क्यों कहा जा रहा है?

और इससे भी बड़ा सवाल कि क्या पृथ्वी के करीब आने से कुंडली में भी शनि की ताकत बढ़ जाती है? पहले विज्ञान को समझते हैं, फिर ज्योतिष का नियमों को डिकोड करेंगे.

126 करोड़ किमी दूर, फिर भी सबसे करीब कैसे?

4 अक्टूबर 2026 को शनि Opposition की स्थिति में हैं. इस दौरान पृथ्वी सूर्य और शनि के बीच आ जाती है. पृथ्वी से देखने पर सूर्य एक दिशा में और शनि लगभग उसके विपरीत दिशा में दिखाई देते हैं. इसी समय शनि इस साल पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं.

EarthSky के अनुसार आज शनि की पृथ्वी से दूरी करीब 1.26 अरब किलोमीटर यानी लगभग 126 करोड़ किलोमीटर है. यह करीब 8.43 Astronomical Unit (AU) के बराबर है.

इसका एक फायदा आसमान देखने वालों को भी मिलेगा. शनि आज सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चमकीले दिखाई देंगे और रात के अधिकांश हिस्से में इन्हें देखा जा सकेगा.

अब सवाल- पृथ्वी के करीब आए तो क्या ज्योतिषीय ताकत भी बढ़ गई?

नहीं, इसे इतनी सीधी तरह नहीं समझा जा सकता. यही इस घटना का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. वैदिक ज्योतिष में किसी ग्रह को केवल इस आधार पर ताकतवर या कमजोर नहीं मान लिया जाता कि वह पृथ्वी से कितने किलोमीटर दूर है.

कुंडली में शनि क्या फल देंगे, इसके लिए उनकी राशि, भाव, नक्षत्र, दृष्टि, युति, अवस्था और ग्रहबल जैसी कई स्थितियां देखी जाती हैं.

इसलिए शनि का आज पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, लेकिन इससे यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं कि आज से हर व्यक्ति की कुंडली में शनि अचानक अधिक शक्तिशाली हो गए.

तो फिर कुंडली में शक्तिशाली शनि कैसे पहचाने जाते हैं?

यहीं astronomy और astrology का फर्क समझना जरूरी है. ज्योतिष में शनि अपनी उच्च राशि तुला में हों, अपनी राशियों मकर या कुंभ में अनुकूल स्थिति में हों या कुंडली में उचित बल प्राप्त कर रहे हों, तो उनके फल का आकलन अलग होगा.

वहीं शनि किस भाव में बैठे हैं, किन ग्रहों की दृष्टि उन पर है और वे किन ग्रहों को देख रहे हैं, इन सबका फलादेश पर असर पड़ता है. दशा और गोचर भी महत्वपूर्ण हैं.

यानी 126 करोड़ किलोमीटर वाली दूरी देखकर आपकी कुंडली के शनि का फैसला नहीं किया जा सकता.

क्या साढ़ेसाती और ढैय्या का असर बढ़ जाएगा?

यह सवाल भी स्वाभाविक है. यदि किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो सिर्फ आज शनि के पृथ्वी के करीब होने के कारण उसकी तीव्रता अचानक बढ़ जाने का नियम नहीं है.

साढ़ेसाती का संबंध जन्मकुंडली के चंद्रमा से शनि के गोचर से है. इसलिए उसका फल समझने के लिए जन्म राशि, चंद्रमा की स्थिति, शनि का गोचर और संबंधित दशाओं को देखना ज्यादा महत्वपूर्ण है.

यही वजह है कि एक ही समय में साढ़ेसाती से गुजर रहे दो लोगों के अनुभव बिल्कुल अलग हो सकते हैं.

विज्ञान की घटना को ज्योतिष का नया नियम न बनाएं

4 अक्टूबर की घटना खास जरूर है. NASA के अनुसार शनि आज opposition में हैं. इस समय पृथ्वी सूर्य और शनि के बीच होती है, इसलिए शनि सूर्यास्त के आसपास उगते हैं और रात के बड़े हिस्से में दिखाई देते हैं.

लेकिन आसमान में शनि का चमकीला दिखना और जन्मकुंडली में शनि का शक्तिशाली होना दो अलग बातें हैं. यही आज की घटना से समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात है.

इसलिए यदि आपकी कुंडली में शनि मजबूत हैं तो उनकी ताकत आज 126 करोड़ किलोमीटर की दूरी के कारण नहीं बढ़ी. और यदि शनि चुनौतीपूर्ण फल दे रहे हैं तो केवल पृथ्वी के करीब आने से स्थिति अचानक खराब हो जाएगी, ऐसा मानना भी सही नहीं है.

शनि आज पृथ्वी के इस साल के सबसे करीब जरूर हैं, लेकिन आपकी कुंडली में उनकी ताकत का फैसला किलोमीटर नहीं, ज्योतिषीय गणना करेगी. और इसके लिए आपके योग्य ज्योतिषी से संपर्क करना होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget