एक्सप्लोरर

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पूरे परिवार की होगी उन्नति

Sarva Pitru Amavasya Upay: सर्व पितृ अमावस्या तिथि को ही पितृ पक्ष का समापन होता है. इस बार सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

Pitru Paksha 2023: सर्व पितृ अमावस्या कल यानी 14 अक्टूबर को है. पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व होता है. यह श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है. इस दिन उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि के बारे में पता ना हो. पितृ पक्ष के दिनों में अगर आप अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाए हों तो इसके लिए भी सर्व पितृ अमावस्या का दिन अच्छा माना जाता है. इस बार. सर्व पितृ अमावस्या पर कुछ काम करने से पूरे परिवार की उन्नति होती है. 

सर्व पितृ अमावस्या 2023 मुहूर्त

सर्व पितृ अमावस्या तिथि: 13 अक्टूबर, शुक्रवार, रात 09 बजकर 50 मिनट से
सर्व पितृ अमावस्या तिथि का समापन: 14 अक्टूबर, शनिवार, रात 11 बजकर 24 मिनट पर
सर्व पितृ अमावस्या पर कुतुप मूहूर्त: 11:44 से  दोपहर 12:30 तक
सर्व पितृ अमावस्या पर रौहिण मूहूर्त: 12:30 से दोपहर 13:16 बजे  तक
सर्व पितृ अमावस्या पर अपराह्न काल: दोपहर 13:16 से 15:35 बजे तक

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये काम

  • सर्व पितृ अमावस्या पर अपने पितरों को सच्चे दिल से याद करके जल से तर्पण दें. इसके लिए आप काले तिल, कुशा, सफेद फूल और चावल का उपयोग कर सकते हैं. कुशा के अग्र भाग से पितरों को जल अर्पित करने से उनकी आत्मा को तृप्ति मिलती है. अगर आप कुछ भी करने में सक्षम नहीं है तो आप अपने शब्दों से पितरों को तृप्त कर सकते हैं. इसके लिए आप पितरों का ध्यान करें और उनका धन्यवाद करें.
  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान करना अति उत्तम माना जाता है. इस दिन स्नान और तर्पण के बाद सफेद वस्त्र, केला, सफेद फूल, काला तिल और दही का दान करना चाहिए. गरीबों या किसी ब्राह्मण को दान करें, फिर उनको दक्षिणा देकर विदा करें. 
  • माना जाता है कि पीपल के पेड़ में  पितरों का वास होता है. सर्व पितृ अमावस्या वाले दिन स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दक्षिण दिशा में घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. माना जाता है कि इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और परिवार की उन्नति होती है.
  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के लिए पंचबलि कर्म करना शुभ माना जाता है. इसके लिए कौआ, गाय, कुत्ता, चींटी आदि को भोजन का अंश निकालें. मान्यता है कि इन जीवों के माध्यम से पितरों को भोजन प्राप्त होता है.
  • इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से पितर शीघ्र तृप्त हो जाते हैं.
  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय को हरा पालक खिलाना चाहिए. यह बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे गौ माता समेत सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही पितृ प्रसन्‍न होकर धन-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.


ये भी पढ़ें

कल लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन 2 राशि वालों को रहना होगा बहुत सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget