एक्सप्लोरर

Varshik Rashifal 2021: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021, जानें वार्षिक राशिफल

Varshik Rashi 2021 Predictions: वृश्चिक राशि वालों के लिए संबंधों को सहेजने में बीतेगा नया साल. प्लानिंग-परिश्रम के मेल से बढ़ेगा काम और नाम. अच्छी सेहत के लिए नशे से रखें दूरी, सौम्य वाणी से अधिकांश मनोकामनाएं होंगी पूरी.

Scorpio Horoscope 2021 In Hindi: वृश्चिक राशि वालों को इस वर्ष अपने नेटवर्क पर बहुत ध्यान देना होगा. किसी भी प्रकार का अधिक चिंतन जो तनाव तक ले जाए, उससे दूर रहना होगा. वर्ष के शुरुआती दो महीने तक वाणी को संयमित रखने की जरूरत होगी.

मानसिक स्थिति: न लाएं संबंधों पर तनाव की आंच, समय अनमोल न करें बर्बाद वृश्चिक राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें. क्षणिक क्रोध नजदीकी संबंधों में दरार पैदा कर सकता है, विशेषकर अनावश्यक क्रोध से बचना होगा. इस वर्ष अच्छी बातें सुनना आपके लिए बहुत कारगर साबित होने वाला है. अच्छे लोगों की संगत से हर क्षेत्र के लिए नए आइडिया मिलेंगे और आपकी योग्यता में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए पढ़ाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही परीक्षाफल का स्वाद खराब कर सकती है. जो लोग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको अभिभावकों से मिले आज्ञा का पालन करना चाहिए. अनावश्यक रूप से तकनीकी का दुरुपयोग भी नुकसानदायक सिद्ध होगा.

अप्रैल के बाद मां के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. जो लोग अपना घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अक्टूबर तक समय अनुकूल है. दांपत्य जीवन में बाहरी व्यक्तियों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है. किसी भी रिश्तेदार की गतिविधियों और आचरण को लेकर भी जीवनसाथी के साथ टकराव की आशंका बनी रहने वाली है. मई से अक्टूबर के बीच भाइयों से विवाद और अचानक खर्च सामने आते दिखाई देंगे. अज्ञात भय से दूर रहने में ही लाभ रहेगा. छोटी-छोटी परेशानियों को बड़ा देखने से तनाव बढ़ सकता है.

कर्मक्षेत्र : साल की संभली शुरुआत से पूरे साल दूर रहेंगी बाधाएं करियर में साल का पहला महीना बेहद महत्वपूर्ण होगा. इसमें कामकाज संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. इसके अतिरिक्त जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो नए और अच्छे ऑफर भी मिलेगे. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनका फंसा हुआ धन प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं हैं. इस दौरान अपना पेंडिंग पेमेंट मांग लेना लाभदायक होगा. फरवरी और मार्च महीने में ऑफिशियल संबंधों को बचाकर चलना होगा. ऑफिस में जो भी काम करें, उसे गंभीरता के साथ करें. यदि आप किसी स्टोर के परचेज विभाग से संबंधित हैं तो वित्तीय मामलों में बेहद ईमानदारी रखे, अन्यथा यह तनाव का कारण बन सकता है.

अप्रैल के बाद ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आपका प्रमोशन काफी लंबे समय से रुका है तो अगस्त तक शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. ऑफिस में टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके वर्किंग हैंड से लाभ दिलाने वाली होगी. अप्रैल से जून तक शोधपरक काम करने वालों के लिए समय लाभकारी होगा.

व्यापार में जिन लोगों का पार्टनर के साथ विवाद चल रहा है, उनके तनाव में कमी आएगी और पार्टनरशिप भी समाप्त हो जाएगी. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो उनको नए पार्टनर मिलने की उम्मीद जून से अक्टूबर के बीच बनती दिखाई दे रही है. आग, बिजली और खाद्य सामग्री से संबंधित काम करने वालों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा. जुलाई से सितंबर के बीच ऑफिशियल स्थितियां काफी अच्छी रहेंगी. टीम को साथ लेकर चलते हुए अच्छे परिणाम मिलेंगे. उच्चाधिकारियों के जरिए प्रोत्साहन और पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं.

स्वास्थ्य : लापरवाह लाइफ स्टाइल, आलस्य-अनदेखी बनाएगी बीमार इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. खासतौर से वह लोग जो किसी तरह का नशा करते हैं, उन्हें शराब, सिगरेट या दूसरे मादक पदार्थ त्याग देने चाहिए. इस वर्ष लीवर संबंधी दिक्कतों को लेकर सजग रहना होगा. कोई भी शुरुआती परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाने में लापरवाही कतई न बरतें. जिन वृश्चिक राशि वालों को मधुमेह की समस्या है, उनको खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, शारीरिक श्रम करने में पीछे नहीं हटना चाहिए. वर्कआउट तो अनिवार्य रूप से करना चाहिए. कान और हाथ का विशेष ध्यान रखना होगा. कान संबंधित इंफेक्शन या दर्द जैसी दिक्कत से जूझना पड़ सकता है. हाथ में भी चोट लगने की आशंका है. वाहन चलाते समय हाथों की सुरक्षा करें.

अप्रैल से जून तक बहुत तेल या चिकनाई वाला फूड नहीं खाना चाहिए, हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है. मई से अक्टूबर के मध्य परिवार में कहीं से शोक समाचार सुनाई दे सकता है. वृश्चिक राशि के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखना होगा. कफ संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती है. अक्टूबर से दिसंबर के मध्य पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इस दौरान शारीरिक कमजोरी अधिक रहेगी.

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन कामों को करने वालों को कभी नहीं मिलती है प्रशंसा, जानें चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Aaj Ka Meen Rashifal 10 August 2026: ऑफिस में विवाद से बचें, फैसले सोचकर ही लें
ऑफिस में विवाद से बचें, फैसले सोचकर ही लें
Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 August 2026: अचानक मिलेगा धन, रुकी पेमेंट आने के संकेत
अचानक मिलेगा धन, रुकी पेमेंट आने के संकेत
Aaj Ka Makar Rashifal 10 August 2026: ऑफिस की परेशानी होगी दूर, बढ़ेगा आपका आत्मविश्वास
ऑफिस की परेशानी होगी दूर, बढ़ेगा आपका आत्मविश्वास

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget