एक्सप्लोरर

Ramadan 2024: इस्लाम के 5 फर्ज में एक है रोजा, जानिए रमजान में रोजा रखने के दौरान किन कामों से करें तौबा

Ramadan 2024: इस्लाम (Islam) धर्म की बुनियाद 5 मुख्य स्तंभों पर टिकी है, जिसमें रोजा (Roza) भी शामिल है. इसलिए माह-ए-रमजान के पाक महीने में हर मुसलमान (Muslim) के लिए रोजा रखना अनिवार्य होता है.

Ramadan 2024: रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही पवित्र और खास महीना होता है. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है. शाबान यानी इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद रमजान महीने की शुरुआत होती है और इसके बाद मुसलमान 29 या 30 दिनों का रोजा रखते हैं. इस साल माह-ए-रमजान की शुरुआत सोमवार, 11 मार्च 2024 से होगी.

इस्लाम के 5 स्तंभों में शामिल है रोजा (Five Pillars of Islam)

इस्लाम धर्म के धार्मिक किताब कुरान ए करीम में इस्लाम के 5 स्तंभ, फर्ज या मूलभूत सिद्धांतों का जिक्र किया गया है. दुनियाभर के हर मुसलामन को ताउम्र इन सिद्धांतों का पालन और अनुसरण करना अनिवार्य होता है. इस्लाम धर्म के इन 5 स्तंभ को अरकान-ए-इस्लाम या अरकान-ए-दीन भी कहा जाता है. इस्लाम के ये 5 स्तंभ या फर्ज हैं- कलमा (Kalma), नमाज (Namaz), रोजा (Roza), जकात (Zakat) और हज (Hajj).


Ramadan 2024: इस्लाम के 5 फर्ज में एक है रोजा, जानिए रमजान में रोजा रखने के दौरान किन कामों से करें तौबा

इस्लाम का तीसरा स्तंभ है रोजा

इस्लाम में रमजान को पाक यानी पवित्र महीना माना गया है और इस माह हर दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त कर रोजा यानी उपवास रखने का हुक्म है. रोजा को इस्लाम के 5 स्तंभों में तीसरा स्तंभ माना गया है. रोजा के दौरान मुसलमान दिनभर उपवास रखते हैं और कुछ भी खाते-पीते नहीं है. लेकिन रोजा का सही अर्थ केवल सुबह से शाम तक भूखे रहना मात्र नहीं हैं. बल्कि रोजा रखने के दौरान कई कठोर नियमों का पालन भी करना पड़ता है. कुरान के अनुसार रोजा वह जरिया है जिससे आप गरीब और भूखों का दर्द समझ सकते हैं. इसलिए रमजान महीने में रोजा रखने के साथ ही दान करना भी जरूरी होता है. साथ ही रोजा दुनियादारी के बंधनों से ध्यान हटाकर अल्लाह से नजदीकियां महसूस करना भी है.

रोजा के दौरान रोजेदार इन कामों से करें तौबा (Roza Rules)

  • सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा का पालन करें और इन दौरान कुछ भी खाने-पीने से परहेज करें.
  • केवल भूखा-प्यासा रहना ही रोजा नहीं है, बल्कि आंख, कान और जीभ का भी रोजा होता है. यानी रोजा के दौरान बुरा देखने, सुनने और बोलने से तौबा करें.
  • रोजा रखने को दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए और ना ही बुरी सोच रखनी चाहिए. इससे रोजा टूट सकता है.
  • रोजा के दौरान झूठ बोलने, बदनामी करने, झूठी गवाही देने, पीठ पीछे बुराई करने, झूठी कसम खाने जैसे काम भी न करें.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माह-ए-रमजान, जानिए कब रखा जाएगा पहला रोजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget