एक्सप्लोरर

Rahu Gochar 2023: 30 अक्टूबर को राहु का गोचर, देश-दुनिया पर होगा ऐसा असर

Rahu Ketu Upay: 30 अक्टूबर को राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन राहु मीन में और केतु कन्या राशि में जाएंगे. दोनों ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.

Rahu Transit 2023: राहु-केतु दोनों ही छाया ग्रह माने गए हैं और ये हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल से चलते हैं. 30 अक्टूबर को राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. मौजूदा समय में राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में मौजूद हैं. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि  30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु गोचर करने जा रहे हैं.  30 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01:33 मिनट पर राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे. फिलहाल राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में विराजमान हैं. 

राहु-केतु हैं मायावी ग्रह 

ज्योतिष गणना के अनुसार शनिदेव के बाद राहु-केतु सबसे ज्यादा दिनों तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं. शनि जहां ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं तो वहीं राहु-केतु 18 महीनों के बाद उल्टी चाल से चलते हुए राशि बदलते हैं. राहु-केतु ऐसे मायावी ग्रह हैं. जिनका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. ज्योतिष में इन्हें छाया ग्रह कहा गया है. इन्हीं दोनों ग्रहों के कारण कुंडली में कालसर्प दोष, पितृ दोष, गुरु चांडाल योग, अंगारक योग आदि बनते हैं. जिसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत अशुभ प्रभाव पड़ता है. राहु को पापी ग्रह भी कहा जाता है. 

देश दुनिया पर असर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि  जब भी राहु-केतु का राशि परिवर्तन होता है, तब इसका प्रभाव न सिर्फ सभी जातकों पर होता है बल्कि देश-दुनिया पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है. राहु-केतु के गोचर से कई तरह के प्राकृतिक उथल-पुथल होने की संभावना रहती है. पृथ्वी पर गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है और वर्षा भी कम होती है. देश-दुनिया में राजनीति अपने चरम पर होती है. एक-दूसरे देशों में तनाव काफी बढ़ जाता है. राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. राहु के गोचर से रोग बढ़ जाते हैं. लोगों को त्वचा रोगों का सामना करना पड़ सकता है. 

इसके प्रभाव से दुनिया भर में गेहूं और अन्य अनाजों की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना. कुछ देशों में अन्न की कमी से कानून-व्यवस्था को लेकर भी संकट की स्थिति पैदा होगी. खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल मच सकती है. बड़े नेताओं के संदर्भ में कुछ अप्रिय घटनाएं सामने आ सकती हैं. कुछ बड़ी प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़-भूस्खलन से जन धन की हानि हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें

केतु का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की मुश्किलें, मानसिक तनाव करेगा परेशान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget