एक्सप्लोरर

Ketu Gochar 2023: केतु का गोचर बढ़ाएगा इन राशियों की मुश्किलें, मानसिक तनाव करेगा परेशान

Ketu Gochar Date: 30 अक्टूबर को केतु ग्रह अपनी राशि बदलने वाला है. इस दिन केतु कन्या राशि में जाएंगे. इनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

Ketu Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व माना गया है. ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर कहा जाता है. ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन का जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. केतु को पापी और छाया ग्रह माना गया है. केतु जल्द ही अपनी राशि बदलने वाला है. केतु  30 अक्टूबर को गोचर करेगा. केतु शुक्र ग्रह के प्रतिनिधित्व वाली तुला राशि से बाहर निकल कर बुध ग्रह के स्वामित्व वाली कन्या राशि में गोचर करेगा.  केतु का गोचर कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. आइए जानते हैं इसके गोचर से किन राशियों को परेशानी होगी.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का ये गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है. इसके प्रभाव से आपके मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आपको व्यापार में भारी घाटा हो सकता है. इस दौरान आपकी बुद्धि भ्रमित हो सकती है जिसकी वजह से आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं. व्यापार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात पर आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है. केतु के गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जो जातक कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें इस गोचर से बहुत घाटा होने वाला है. आर्थिक मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस राशि के लोगों निर्णय लेते समय बहुत कठिनाई हो सकती है. किसी भी तरह के आर्थिक लेनदेन से बचें. केतु के गोचर से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी.
केतु का ये गोचर आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. जीवन में कई तरह की चुनौतियां आ सकती हैं.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए केतु का यह गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है. इसके अशुभ प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है. आप किसी तरह के कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं. आपको संतान पक्ष की तरफ से कुछ बुरी खबर सुनने को मिल सकती है. केतु का  गोचर आपके लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है. प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा. आपकी सेहत भी इस समय बिगड़ सकती है. यह समय आपका मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रहेगा.

ये भी पढ़ें

धनतेरस कब है? जान लें सही डेट और इस दिन का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget