एक्सप्लोरर

Puja Path: भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है शंख, जानें पूजा-पाठ में इसे बजाने का महत्व

Puja Path Rules: शंख समुद्र मंथन में से निकले 14 रत्नों में से एक है. मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है. भगवान विष्णु को शंख अत्यंत प्रिय है.

Puja Path Niyam: पूजा-पाठ में शंख का विशेष महत्व माना जाता है.  धार्मिक कार्यों में शंख बजाना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि देवताओं को शंख की आवाज बहुत पसंद है और इससे प्रसन्न होकर भगवान भक्तों की हर मनोकामनाएं  पूरी करते हैं. वास्तु के अनुसार शंख बजाने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. उत्तर पूर्व दिशा में शंख रखने से घर में खुशहाली आती है. पुराणों के अनुसार शंख समुद्र मंथन में से निकले 14 रत्नों में से एक है. भगवान विष्णु को शंख अत्यंत प्रिय है. इसलिए भगवान श्री नारायण की पूजा में शंखनाद जरूर होता है.

ध्वनि का प्रतीक माना जाता है शंख

भगवान विष्णु अपने एक हाथ में शंख धारण करते हैं. शंख नाद ध्वनि का प्रतीक माना जाता है. अध्यात्म में शंख ध्वनि ओम ध्वनि के समान ही मानी गई है. शंख बजाने घर से नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. शंख की ये ध्वनि आत्म नाद यानी आत्मा की आवाज की शिक्षा देती है, जो हर कर्म से पहले हमारे भीतर गूंजायमान होता है. शंख जीव को आत्मा से जुड़ने का ज्ञान देता है. 

पूजा में क्यों जरूरी माना जाता है शंख?

प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनि पूजा, साधना या यज्ञ में शंख का इस्तेमाल करते रहे हैं. शंख बजाने के बाद ही कोई भी पूजा सफल और संपूर्ण मानी जाती है. मान्यताओं के मुताबिक शंख बजाने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. शंख से निकलने वाली ध्वनि सभी बाधाओं और दोष को दूर करती है. मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है. पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना और बजाना अत्यंत शुभ माना जाता है. सुबह-शाम शंख बजाने से घर बुरी नजर से बचा रहता है. 

शंख का पूजन है जरूरी

घर में नया शंख लाने के बाद सबसे पहले उसे किसी साफ बर्तन में रखकर उसे अच्छी तरह से जल से साफ कर लें. इसके बाद शंख का गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक करें. अब शंख को साफ कपड़े से पोंछकर चंदन, पुष्प और धूप से पूजन करें. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रार्थना करें और हाथ जोड़कर निवेदन करें कि वो इस शंख में निवास करें. शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हर दिन इसी तरह शंख की पूजा करने के बाद ही इसे बजाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

व्यक्ति को पतन की तरफ ले जाती हैं ये तीन चीजें, जानें गीता के अनमोल विचार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget