एक्सप्लोरर

Pisces 2025 Tarot Predictions: मीन राशि के लिए नया साल कैसा रहेगा? टैरो कार्ड से जानें वार्षिक राशिफल

Pisces 2025 Tarot Predictions: नया साल 2025 मीन राशि वालों के लिए लव, करियर, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रेहगा, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा  से जानें साल 2025 का मीन राशि का राशिफल.

Pisces 2025 Tarot Predictions: साल 2025 मीन राशि वालों के लिए लव, करियर, हेल्थ, बिजनेस, फैमली के लिहाज से कैसा रहेगा. टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मीन राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल.

आप अच्छे हृदय के होने के साथ ही अति संवेदनशील व रचनात्मक भी हैं. दूसरों के दुःख-दर्द को बड़ी गहराई से महसूस करते हैं. सच पूछा जाए तो आप व्यथित हृदय को ढाढ़स बंधाने वाले हैं. आपका दयालु व करूणामयी स्पर्श दीन दुखियों के लिए मलहम की भांति कार्य करता है. आप कोमल दिल वाले रोमांटिक व्यक्ति हैं. अपनी कल्पना शक्ति से भविष्य के लिए अच्छी तरह से योजनाएं बनाने में सक्षम हैं. सौंदर्य प्रसाधनों की ओर आपका उतना ध्यान नहीं रहता. आप प्रकृति के सौंदर्य और रचना से आत्मविभोर रहते हैं और भावनात्मक रूप से जुड़े भी रहते हैं. सच पूछें तो आप अपने जीवन काल में रिश्तों के मामलों में दाता की भांति होंगे और इन्हीं सब विशेषताओं के साथ वर्ष के दौरान आप अपने रिश्ते में सौहार्द बनाने की कोशिश करेंगे.

हालांकि, केवल आप ही रिश्ते को बचाएं और सामने वाला ध्यान न दे तो, आप क्या कर सकते हैं. इसलिए मन को दुखी न करें और धैर्य बनाए रखें. इस साल आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. नई आर्थिक जिम्मेदारियां आएंगी, लेकिन उससे विचलित होने की जरुरत नहीं है, केवल उसे पूरा करना है, इसका ध्यान रखकर आगे बढ़ें.  साल  शानदार रहेगा. इस अवधि में आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलने के साथ-साथ नए अवसर भी मिलेंगे. वर्ष के लिए मीन राशि वालों को ऐस ऑफ वैंड्स मिला है. इस राशि के जातक बेहद रचनात्मक, कल्पनाशील, दयालु और प्रेम से पूर्ण होते हैं. यह बहुत भावुक होते हैं और इसके परिणामस्वरूप, इन लोगों का तालमेल दूसरों के साथ अच्छा होता है. हालांकि, यह आलोचना झेल नहीं पाते हैं और इन्हें इस बात की बहुत चिंता रहती है कि इनके कार्यों का दूसरों पर कैसा असर पड़ेगा. इस साल मीन राशि वालों के स्वभाव की कोमलता का मिश्रण उत्साह और सकारात्मकता के साथ देखने को मिलेंगे.

मीन 2025 बिजनेस टैरो राशिफल 

वर्ष के शुरुआत से ही आपको व्यावसायिक जीवन में कुछ चुनौतियों  का सामना करना पड़ सकता है. काम का बोझ काफी बढ़ जाने के कारण आपको अपना काम ठीक से संभालने में परेशानी हो सकती है. कुल मिलाकर देखें. इस समय के बाद आप अपने व्यवसाय में नया विस्तार करने पर अमल करेंगे. व्यवसाय में आप कुछ नई प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे या उसका मार्केटिंग और ब्रांडिंग भी शुरू कर सकते हैं. साल में बिना किसी परेशानी के अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे. चाहे आप नौकरी करते हों या व्यापार, इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे. ऐस ऑफ वैंड्स आय के नए स्रोतों की तरफ संकेत कर रहा है.

मीन 2025 हेल्थ टैरो राशिफल  

तो अभी आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी. इस कारण क्षमता से अधिक काम हाथ में न लें. जहां तक बात है आपके स्वास्थ्य की, तो मीन राशि वालों को भारी और तले-भूने खाने से बचना होगा क्योंकि आपको इस वर्ष पाचन संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और खूब पानी पिएं. 

मीन 2025 जॉब टैरो राशिफल 

कार्यस्थल पर आपको अपने साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एडजस्ट करने में कठिनाइयां हो सकती हैं.  इसलिए आपको अपने साथियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने का प्रयास करने की सलाह दी जाती है. जुलाई के मध्य से, यूनिवर्स की एनर्जी आपके लिए लाभदायी अवधि लेकर आएंगी. इस अवधि के दौरान आपको अपने उपक्रमों में लाभ होने की संभावना है. आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और शरीर में चुस्ती-फुर्ती का भी अहसास होगा.

मीन 2025 स्टूडेंट्स टैरो राशिफल 

छात्र इस वर्ष गहराई से विषयों की पढ़ाई करते हुए नज़र आएंगे और पूरे साल धैर्यवान रहेंगे. ऐसे में, इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या रिसर्च कर रहे हैं या फिर किसी विषय में पीएचडी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा. जो जातक ज्योतिष, गूढ़ विज्ञान आदि में रुचि रखते हैं, वह मन लगाकर इन विषयों की पढ़ाई करेंगे.

मीन 2025 लव टैरो राशिफल 

इस साल पहले चरण में आपकी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी, जिसके साथ आप दीर्घकालिक और सार्थक संबंध बनाने को इच्छुक होंगे. साथी की इन खूबियों की वजह से आप उसके प्रति प्रतिबद्धता के लिए तैयार रहेंगे. हालांकि, गुजरते समय के साथ आपको अपने प्रेमी के प्रति प्यार व आकर्षण बनावटी महसूस होगा. उसमें प्रेम भाव नहीं रह जाएगा. अगस्त के मध्य से आपको कुछ कठिन वास्तविकताओं का सामना होगा. वैसे यदि अभी तक आप सिंगल हैं, तो अगस्त के मध्य के बाद आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं. इस अवधि में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें, इसमें गलती हो सकती है. एक तरह से यह वर्ष आपकी लव लाइफ के लिए काफी उठा पटक वाली साबित हो सकता है. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपके रिश्ते सकारात्मक एवं प्रेम पूर्ण बने रहेंगे. जैसे-जैसे यह साल आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपके प्रेम में वृद्धि होगी. संभावना है कि मीन राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है. इस राशि के जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं, वह अगर अपने रिश्ते के प्रति वफादार रहेंगे, तो आपके लिए परिस्थितियां बेहतर बनी रहेंगी जिससे आपका रिश्ता अगले पड़ाव पर जा सकता है. विवाहित लोगों का जीवन प्यार से भरा रहेगा. 

उपाय
घर से निकलते हुए सदैव अपनी जेब में एक पीला साफ़ रुमाल ज़रूर रखें. विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां क्या हैं? अभी से नोट कर लें ये शुभ डेट

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन बुधवार पर धनु समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ
Rashifal 19 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें शुभ अंक, शुभ रंग और गणेश जी के अचूक उपाय
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget