एक्सप्लोरर

Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार कर दीजिए इन चीजों का दान, दूर हो जाएगी हर समस्या

Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. समस्याओं से मुक्ति के लिए आप इस दिन अपनी राशि (Zodiac) अनुसार चीजों का दान (Daan) जरूर करें.

Parivartini Ekadashi 2024: पंचांग (Panchang) के मुताबिक हर महीने दो एकादशी (शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष) तिथि पड़ती है. सभी एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) का अपना विशेष महत्व होने के साथ ही सभी की अलग-अलग कथा और नाम भी हैं.

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी होती है. इस एकादशी को पद्मा एकादशी, वामन एकादशी, डोल ग्यारस, जलझूलनी एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत शनिवार 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा.

परिवर्तिनी एकादशी को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चातुर्मास (Chaturmas 2024) की चार माह की अवधि के दौरान भगवान श्रीहरि विष्णु (Lord Vishnu) इसी दिन करवट बदलते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी पड़ा. इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार (Vishnu Vaman avatar) की पूजा होती है.

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत-पूजन करने वाले भक्तों के पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में भी परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का महत्व बताया गया है. साथ ही इस दिन दान का भी विधान है. लेकिन अगर आप इस दिन अपनी राशि अनुसार दान करेंगे तो इससे अमोघ फल की प्राप्ति होगी, समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और भगवान विष्णु (Vishnu Ji) आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.

परिवर्तिनी एकादशी राशि अनुसार दान (Parivartini Ekadashi 2024 Daan According to Zodiac Sign)

  • मेष राशि (Aries): भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मेष राशि वाले लोग परिवर्तिनी एकादशी पर लाल रंग की चीजों जैसे लाल फल, फूल या वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.
  • वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों को इस दिन गरीब व जरूरतमंदों में दूध, छाछ, लस्सी जैसी चीजों का दान कर सकते हैं.
  • मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले जातकों को परिवर्तिनी एकादशी पर हरी रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. आप गौशाला में चारा का दान कर सकते हैं, विवाहित महिलाओं को हरी रंग की चूड़ियां आदि का दान भी कर सकते हैं.
  • कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले जातक इस दिन सफेद रंग की चीजों जैसे चावल,मिश्री, दूध, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र आदि का दान करें. इससे धन-संबंधी परेशानी दूर होगी.
  • सिंह राशि (Leo): आप परिवर्तिनी एकादशी पर लाल मसूर की दाल, गुड़, शहद आदि का दान कर सकते हैं.
  • कन्या राशि (Virgo): जीवन में खुशहाली के लिए कन्या राशि वाले लोग परिवर्तिनी एकादशी पर हरे वस्त्र, हरे फल या सब्जियों का दान जरूर करें.
  • तुला राशि (Libra): भगवान विणु की कृपा पाने के लिए इस राशि वाले जातक जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अन्न का दान करें. अगर आप सामर्थ्य हैं तो चांदी का दान भी कर सकते हैं.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि के जातकों के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा.
  • धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इसलिए आप एकादशी के दिन पीले रंग से जुड़ी चीजें जैसे पीले फल, हल्दी, बेसन, चंदन आदि का दान जरूर करें.
  • मकर राशि (Capricorn): भाद्रपद की परिवर्तिनी एकादशी पर मकर राशि वाले लोग भूखे और जरूरतमंदों को भोजन कराएं और कंबल या वस्त्र का दान करें.
  • कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वाले जातक अपनी क्षमता अनुसार, धन, फल, अन्न आदि का दान कर सकते हैं.
  • मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले लोग भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले फल या लड्डुओं का दान कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: Parivartini Ekadashi 2024: चातुर्मास के शयनकाल में परिवर्तिनी एकादशी पर ही क्यों करवट लेते हैं भगवान विष्णु, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget