एक्सप्लोरर

March Numerology Horoscope 2023: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा मार्च का महीना, इन मूलांक के लोग सावधान रहें

Numerology Horoscope March 2023:अंक ज्योतिष के अनुसार, मार्च का महीना कुछ मूलांक वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है. इन्हें हर क्षेत्र में सफलता और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

March Numerology Horoscope 2023: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिषशास्त्र में भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, भविष्य और राशिफल आदि के बारे में जाना जाता है. अंक ज्योतिषशास्त्र में किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के कुल अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होगा. अंक ज्योतिष की माने तो मार्च का महीना कुछ मूलांक वाले लोगों के लिए हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा.

मूलांक 3 वालों के लिए खास होगा मार्च का महीना

जिन लोगों का मूलांक 3 है, यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है. मार्च का महीने उन लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है. इस महीने आपको काफी लाभ होगा और सभी क्षेत्र में सफलता हासिल होगी. मार्च का महीना भी साल का तीसरा महीना है और 3 अंक के स्वामी गुरु ग्रह हैं. आपको नौकरी में लाभ मिलेगा. माता का सानिध्य और भाई का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा. वाहन, उपहार और वस्त्र-आभूषण भी आपको इस महीने प्राप्त हो सकते हैं.

मूलांक 5 वालों के लिए वरदान की तरह होगा मार्च का महीना

जिनका जन्म किसी भी महीने के 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मार्च के महीने में 5 मूलांक वाले लोगों का भाग्य चांदी की तरह चमकेगा. नौकरी के नए-नए अवसर, इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है.साथ ही घर-परिवार में भी सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी. बिजनेस में कोई काम रुका हुआ है तो वह भी इस माह पूरा होगा.

मूलांक 7 वालों के लिए मार्च का महीना

जिनका जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है. मार्च के महीने में आपको धनलाभ हो सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा. घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा. हालांकि नौकरी या व्यवसाय को लेकर दूसरे स्थान जाना पड़ सकता है. यदि आपको मधुमेह या रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य परेशानी है तो सावधानी बरतें.

मूलांक 9 वालों के लिए मार्च का महीना

जिनका जन्म किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वालों के लिए मार्च का महीना किसी वरदान के समान होगा. वहीं यदि आपका मूलांक 9 और राशि मीन है तो आपके लिए मार्च से लेकर दिसबंर तक का समय बहुत शुभ रहने वाला है. इस महीने धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और रोजगार के भी कई लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे.

ये भी पढ़ें: Rashi Parivartan 2023: फरवरी में तीन ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई
Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी ताकत! अंक ज्योतिष से जानिए अपना सीक्रेट टैलेंट
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी ताकत! अंक ज्योतिष से जानिए अपना सीक्रेट टैलेंट
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget