एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन को ये मूलांक बनाता है बेहद खास, जन्मजात कलाकार होते हैं इस नंबर के लोग

Happy Birthday Amitabh Bachchan: 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अपना जन्मदिन मनाते हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 के लोगों में कई खासियत पाई जाती है.

Amitabh Bachchan, Lucky Number 2: अंक ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व होता है. अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होता है. ये मूलांक 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं. अंक शास्त्र में हर एक अंक की अपनी खासियत बताई गई है. मूलांक 2 वाले लोगों का व्यक्तित्व सभी मूलांक से बिल्कुल अलग होता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होत है तो उनका मूलांक 2 होता है. इस मूलांक के लोग बहुत खास माने जाते हैं. फिल्म अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इसी मूलांक के हैं. आइए जानते हैं इस मूलांक की खूबियों के बारे में.

जन्मजात कलाकार होते हैं मूलांक 2 वाले (Mulank 2)

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं. इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत भावुक और कल्पनाशील होते हैं. इस मूलांक के लोग जन्मजात कलाकार माने जाते हैं. मूलांक 2 के लोग किसी एक काम पर अधिक समय तक स्थिर नहीं रह पाते हैं. यह लोग स्वभाव से बहुत संवेदनशील होते हैं. यह लोग अपने जीवन को बहुत संतुलित तरीके से जीते हैं. इन लोगों में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है. इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिजीवी होते हैं. समाज में यह लोग खूब नाम कमाते हैं. मूलांक 2 के लोग बहुत हिम्मती होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल घबराते नहीं हैं. 

दूसरों की मदद को हमेशा रहते हैं तैयार (Mulank 2 Numerology Prediction)

मूलांक 2 के लोग अपने हर रिश्ते को बहुत गंभीरता से लेते हैं और पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं. इन लोगों में अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की अद्भुत क्षमता होती है. सहयोग इन लोगों का मुख्य गुण होता है. ये लोग दूसरों की भावनाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं. दूसरों की मदद के लिए यह लोग हमेशा तैयार रहते हैं. अपनी मेहनत के दम पर यह लोग खूब सारा धन कमाते हैं. इन्हें सफलता थोड़ी देर से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो लंबे समय तक इनका साथ देती है. इस मूलांक के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. बौद्धिक कार्यों में यह लोग बहुत ज्यादा सफल साबित होते हैं. 

मृदुभाषी होते हैं मूलांक 2 वाले (Mulank 2 Numerology Characteristics)

इस मूलांक के लोग अच्छी छवि वाले और मृदुभाषी होते हैं. इन लोगों में अभिनेता और राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं. इस मूलांक के जो लोग क्रिएटिविटी से जुड़े होते हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि हासिल होती है. संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं और खूब नाम कमाते हैं. इस मूलांक के लोगों मे गजब का आत्मविश्वास होता है. हालांकि कई बार इनके अंदर एकाग्रता की कमी पाई जाती है.

ये भी पढ़ें

शनि देव ऐसे लोगों को कभी नहीं करते हैं माफ,साढे़ साती और ढैया आने पर रुलाते हैं खून के आंसू

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget