एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर दान का महत्व जान रह जाएंगे हैरान, जानें इस दिन का धार्मिक महत्व

Nirjala Ekadashi 2023 Daan: निर्जला एकादशी का व्रत रखने और इस दिन दान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन दान-पुण्य करने से मुनष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

Nirjala Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है. निर्जला एकादशी को साल की सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस बार निर्जला एकादशी व्रत 31 मई को रखा जाएगा. जानते हैं कि निर्जला एकादशी पर क्या दान करना चाहिए.

निर्जला एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान

निर्जला एकादशी का व्रत जल के महत्‍व को बताता है. ज्‍येष्‍ठ मास में पड़ने के कारण इस दिन शीतलता प्रदान करने वाली वस्‍तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. इस महीने में तेज गर्मी पड़ती है. इसलिए निर्जला एकादशी पर गर्मी से राहत दिलाने वाली वस्‍तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. निर्जला एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते दान करना बहुत शुभ माना जाता है. 

 

माना जाता है कि निर्जला एकादशी के जूते दान करने वाला व्यक्ति सोने के विमान में बैठकर स्‍वर्ग लोक में जाता है. इस व्र‍त में अन्‍न, पंखा, छाता, बिस्‍तर और वस्‍त्र दान करने का विशेष महत्‍व बताया गया है. इस दिन व्रत करने से व्‍यक्ति को परम पुण्‍य की प्राप्ति होती है. इस दिन चने और गुड़ का दान करना बहुत मंगलकारी माना जाता है. इस दिन आम और खरबूज दान करने से भी विष्णु भगवान की विशेष कृपा मिलती है.

निर्जला एकादशी का महत्व

ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी व्रत सभी तीर्थों में स्नान करने के समान होता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत रखने और इस दिन बताई चीजों का दान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन दान-पुण्य करने से मुनष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति दीर्घायु होता है. इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को भोज कराना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें

बागेश्वर धाम सरकार ने मां के बारे में जो बताया उसे जान नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget