एक्सप्लोरर

Summer 2023: 9 दिनों तक झेलनी पड़ेगी प्रचंड गर्मी, शुरू होने जा रहा है 'नौतपा', जानें इसका मानसून कनेक्शन

Summer, Nautapa 2023: 25 मई 2023 से नौतपा की शुरुआत होगी और पूरे 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा. बता दें कि सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है.

Nautapa 2023: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ के महीने में सूर्य 15 दिनों के लिए चंद्रमा के नक्षत्र यानी रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करते हैं. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है. इस साल नौतपा 25 मई 2023 से शुरू हो रहा है.

क्या है नौतपा

सूर्य के वृषभ राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक को नौतपा कहा जात है. सूर्य 25 मई से लेकर 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा. इस काल को नौतपा कहा जाता है. नौतपा में सूर्य धरती के करीब रहता है और भारत में सूर्य की किरणें सीधे लंबवत पड़ती है, जिससे तापमान में वृद्धि होती है और लोगों को भयंकर गर्मी का अहसास होने लगता है.

नौतपा में तपन है जरूरी

नौतपा के 9 दिनों में प्रंचड गर्मी पड़नी जरूरी होती है. क्योंकि इस समय समुद्र के पानी का वाष्पीकरण होता है और इससे बादलों का निर्माण होता है. कहा जाता है कि नौतपा के पूरे नौ दिन तक अगर तपन रहे तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है.

ज्योतिष के अनुसार भी यह माना गया है कि, नौतपा के 9 दिनों में तपन जरूरी है. क्योंकि चंद्रमा जब ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्द्रा से स्वाति नक्षत्र तक अपनी स्थितियों में हो और इसके साथ भरयंकर गर्मी पड़े तो वह नौतपा कहलाता है. वहीं सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में होता है और उस दौरान बारिश अगर हो जाती है तो इसे रोहिणी नक्षत्र का गलना भी कहा जाता है.  

नौतपा के 9 दिनों में मौसम का हाल

नौपता की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून तक रहेगी. 25 और 26 मई को सामान्य गर्मी रहने की संभावना है. 27, 28, 29, 30 मई को भीषण गर्मी रहेगी और साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. 31 मई, 1 जून और 2 जून के दिन उमस भरा मौसम रहेगा, लेकिन तेज हवाएं भी चलेगी.

क्या इस साल होगी अच्छी बारिश?

नौतपा के दौरान इस साल रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र तट पर और वास रजक के यहां वही वाहन सिचाणु रहेगा. माना जाता है कि सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के समय अगर समुद्र तट का वास होता है तो यह भविष्य में अच्छी बारिश का संकेत होता है. ऐसे में इस साल 2023 में भी नौतपा की तपन से अच्छी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2023: 15 दिन के अंतराल में दो बार क्यों रखा जाता है वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 7 July 2026: वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगी भावनात्मक गहराई, रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगी भावनात्मक गहराई, रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
क्या चंपत राय के पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच जान लें ज्योतिषीय संकेत
Astrology: कुंडली में 'चंद्रमा' का यह दोष छीन लेता है सुख-चैन, कहीं आप भी तो नहीं हैं परेशान?
कमजोर चंद्रमा बदल सकता है आपकी किस्मत, इन 4 आसान उपायों से दूर होगा हर संकट
Numerology: 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?
16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही किन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और धन लाभ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget