एक्सप्लोरर

Nautapa 2022: सूर्य राशि परिवर्तन के बाद अब करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, जानें मौसम पर क्या होगा असर

Surya Nakshtra Parivartan 2022: पंचांग के अनुसार 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसमें 15 दिनों तक वास करने के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.

Nautapa 2022, Surya Nakshatra Parivartan 2022: नवग्रह के स्वामी सूर्य देव भी अपने परिभ्रमण काल में विभिन्न नक्षत्रों में गोचर करते रहते हैं. इनका विभिन्न नक्षत्रों के साथ सहयोग शुभ फल प्रदान करता है. आने वाली 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसमें 15 दिनों तक वास करने के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इनकी यह स्थिति जन जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है. रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के पहले 9 दिन भीषण गर्मी के संकेत हैं, इसलिए इस 9 दिन को नौतपा के नाम से भी जाना जाता है.

वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से इस समय सूर्य पृथ्वी से बहुत नजदीक रहता है और सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं. जिससे वातावरण बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. धूल भरी आंधी और लू की संभावना बढ़ जाती है. 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा का प्रभाव रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए, क्योंकि मौसम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव होने की संभावना रहती है.

मौसम में होने वाले परिवर्तन

सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब इसकी सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ेंगी. जिससे पृथ्वी का वातावरण बहुत ज्यादा गर्म हो जाएगा. इससे बारिश की संभावना बढ़ जाती है. अत्यधिक ताप और कम दाम की स्थिति उत्पन्न होने से विभिन्न क्षेत्रों में आंधी और बारिश का प्रकोप बढ़ जाएगा. देश के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भाग में मौसम में अत्यधिक बदलाव दिखाई देने की संभावना है.

उत्तर भारत में शुष्क हवा बहुत तेज रफ्तार के साथ बहने लगती है. जिसे आम बोलचाल की भाषा में लू कहा जाता है. उत्तर भारत लू चलने से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है. 15 दिनों के उपरांत 8 जून को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र से मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से बारिश के बहुत अच्छे संकेत प्राप्त हो रहे हैं. 80% बारिश की उम्मीद ज्यादा है. जिससे फसलों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. सूर्य का विभिन्न नक्षत्रों में गोचर हमेशा ही प्रभावशाली रहता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget