एक्सप्लोरर

Monthly Rashifal April 2024: मेष, तुला, वृश्चिक, कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 30 अप्रैल तक का सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Monthly Rashifal April 2024: अप्रैल का महीना चल रहा है. मेष से मीन राशि वालों के लिए ये माह बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन के लिए विशेष है, एस्ट्रोलॉजर से जानते हैं मासिक राशिफल.

Monthly Rashifal April 2024: अप्रैल का महीना आज से शुरू हो गया है. अप्रैल का महीना मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें करियर, बिजनेस, लव और स्टूडेंट्स के लिहाज से अप्रैल महीना मासिक राशिफल. 

मेष राशि (Aries Monthly Rashifal)
यह महीना मेष राशि के जातकों को अपने खर्चे पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा. आपका एक्सपेंडिचर इतना बढ़ सकता है कि आपको उसके लिए परेशानी होगी.

आप उसको इंजॉय तो करेंगे लेकिन ये परेशानियां आपको बार-बार यह सोचने पर मजबूर करेंगी कि अपनी वित्तीय स्थिति को कैसे संभालें. मन में अच्छे विचार आएंगे.

आपकी बुद्धि अच्छा काम करेगी, जो आपको सही डिसीजन मेकिंग में मदद करेगी. इससे बिजनेस में लाभ होगा. जॉब करने वाले जातकों को अपने बॉस से झगड़ा करने से बचना होगा. लव लाइफ के लिए यह महीना कमजोर रहेगा. कभी-कभी आपस में प्रेम बढ़ेगा, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति रहने वाली है.

मैरिड कपल के लिए बढ़िया समय है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. ज्यादा बाहर का खाने से सेहत बिगड़ सकती है. स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सक्सेस मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus Monthly Rashifal)
यह महीना आपके लिए समझदारी वाला है. आपको वर्कप्लेस पर सावधानी रखनी होगी, नहीं तो किसी से बड़ा झगड़ा हो सकता है, जो आपकी जॉब के लिए भी प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है.

पारिवारिक सुख मिलेगा. मैरिड लाइफ में स्थितियां नॉर्मल रहेंगी. यदि आपका लाइफ पार्टनर वर्किंग प्रोफेशनल है तो अच्छा समय बीतेगा. लव लाइफ के लिए समय मध्यम रहेगा, रोमांस होगा लेकिन झगड़ा भी हो सकता है.

ईगो क्लैश होने के योग बनेंगे. संतान का ध्यान रखें. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कंसंट्रेशन की कमी से समस्या हो सकती है. सेहत कमजोर होगी. आध्यात्मिक रूप से वृद्धि करेंगे. धन लाभ होगा.

मिथुन राशि (Gemini Monthly Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों को इस महीने करियर में सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा. वर्कप्लेस पर किसी से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें तो यह महीना आपको सफलता देगा.

बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी. आपकी इनकम में इंक्रीमेंट होने के अच्छे योग दिखते हैं. धन लाभ होगा. स्टूडेंट्स के लिए यह महीना बढ़िया रहने वाला है. आपको तरक्की मिलेगी. हायर एजुकेशन में समस्या हो सकती है.

आपके पिताजी की सेहत बिगड़ सकती है. शादी की बात चल सकती है. मैरिड कपल को सफलता मिलेगी. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer Monthly Rashifal)
कर्क राशि के जातकों को महीने की शुरुआत में शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपको चोट लग सकती है. गाड़ी चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो एक्सीडेंट के योग बन सकते हैं. किसी की कही हुई बातों में आकर परिवार में अशांति ना फैलाएं. मैरिड लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक है लेकिन झगड़ा करने से बचना ठीक होगा.

लव लाइफ के लिए अच्छा समय है. आपस की ट्यूनिंग को बढ़िया बनाने के लिए सेकंड हाफ का समय अच्छा रहेगा. बिजनेस में आपको पकड़ बनाने के लिए कुछ नए रास्ते बनाने पड़ेंगे. जॉब करने वाले लोगों के लिए यह महीना पूरी सक्सेस लेकर आएगा.

आपके काम को तारीफ भी मिलेगी और आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है. टेक्निकल स्टूडेंट्स को सक्सेस मिलेगी. हायर एजुकेशन के स्टूडेंट्स को कुछ सावधानी रखनी होगी.

सिंह राशि (Leo Monthly Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में अच्छी सफलता लेकर आएगा. भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके कामों में सफलता मिलेगी. आपकी बुद्धि तेज होगी, जो आपको हर काम में मदद देगी.

डिसीजन मेकिंग बढ़िया होगी लेकिन हेल्थ बिगड़ सकती है, इसलिए पूरे महीने आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा. मैरिड कपल के लिए चुनौती भरा समय होगा. आपस में लड़ाई झगड़े की स्थितियां बार-बार बन सकती हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करने की कोशिश करें, जिससे आपका रिश्ता ठीक-ठाक रहे.

बिजनेस के लिए कोई बड़ी डिसीजन मेकिंग फिलहाल ना करें और जैसे चल रहा है, उसको कंटिन्यू करें. लव लाइफ के लिए अच्छा समय है. आपकी लाइफ इंप्रूव होगी. शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है.

स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में अच्छी सफलता मिल सकती है. ट्रैवलिंग के लिए दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा समय है. आपकी लव लाइफ इंप्रूव होगी. शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है. स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में अच्छी सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि (Virgo Monthly Rashifal)
कन्या राशि के लोगों को पिछले कुछ समय से अकेलापन महसूस हो रहा है. उसमें कमी आएगी. आप से संबंध मजबूत होंगे. मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा.

बीच-बीच में ईगो क्लैश हो सकते हैं लेकिन फिर भी आपकी केमिस्ट्री अच्छी रहेगी, जिससे आप अपनी रिश्ते को और बढ़िया ढंग से संभाल पाएंगे.

लव लाइफ के लिए चुनौती पूर्ण समय रहेगा. आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है. आपके अपने ही आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं तथा आप और आपके लवर के बीच कहासुनी हो सकती है. बिजनेस के लिए अच्छा समय है. किसी ऐसे बिजनेस पार्टनर से सचेत रहें, जो ज्यादा तेज बनने की कोशिश कर रहा है. जॉब के लिए अच्छा समय है. सेकंड हाफ में ज्यादा सक्सेस मिलेगी. सेहत पर फोकस रखें.

तुला राशि (Libra Monthly Rashifal)
आपके लिए इस महीने की शुरुआत ट्रैवलिंग से हो सकती है. फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा लेकिन अपनी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा. एक्सपेंडिचर हायर साइड में रहेगा.

मैरिड लाइफ में खुशियां और अच्छी अंडरस्टैंडिंग की वजह से आप संतुष्टि महसूस करेंगे. बिजनेस डीलिंग अच्छी होंगी. लव लाइफ के लिए चैलेंजिंग समय है.

आपस के झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करें. जॉब में परिवर्तन आ सकता है. स्टूडेंट्स को सावधानी रखनी होगी. सेहत की वजह से पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Monthly Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने की शुरुआत में अच्छा धन लाभ होगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. परिवार में किसी की बिगड़ी सेहत आपको परेशान कर सकती है.

लव लाइफ में रोमांस के साथ-साथ थोड़ी सी ईगो देखने का मौका भी मिलेगा. इनकम में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी. मैरिड लाइफ के लिए अच्छा समय है.

आपके लाइफ पार्टनर आपसे दिल खोल कर प्यार करेंगे. एक्सपेंडिचर हाई रहेगा, उसको कंट्रोल करने की कोशिश करें. स्टूडेंट्स को फोकस करने में समस्या होगी. इस पर ध्यान देना होगा. सेहत को इग्नोर ना करें. जाॅब के लिए उतार-चढ़ाव से भरा समय है.

धनु राशि (Sagittarius Monthly Rashifal)
इस महीने धनु राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में कॉन्फिडेंट रहेंगे. हर काम को बखूबी करेंगे. पारिवारिक सिचुएशन आपको परेशान करेगी. मन में बेचैनी हो सकती है.

फ्रेंड्स और भाइयों से कहासुनी की संभावना रहेगी लेकिन जाॅब में आप बहुत मेहनत करेंगे. बिजनेस में नया रिस्क लेकर कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी.

आप अपने लवर के साथ खुशी से समय स्पेंड करेंगे. मैरिड कपल के लिए भी अच्छा समय रहने वाला है. स्टूडेंट्स को स्टडीज में सक्सेस मिलेगी. वर्कप्लेस पर अकेलापन और कन्फ्यूजन की स्थिति हो सकती है, सेकंड हाफ में यह ठीक हो जाएगी.

मकर राशि (Capricorn Monthly Rashifal)
मकर राशि के लोगों के लिए इस महीने की शुरुआत चैलेंजिंग हो सकती है. आपको अपनी लैंग्वेज को कंट्रोल करना होगा, नहीं तो किसी से कहासुनी और झगड़ा हो सकता है.

भाइयों का सपोर्ट रहेगा. फ्रेंड्स भी आपके साथ अच्छा टाइम स्पेंड करके खुश होंगे और आपके कामों में आपकी हेल्प करेंगे. फैमिली लाइफ से आपको खुशी मिलेगी.

परिवार के लोगों का सपोर्ट आपको हर काम में प्राप्त होगा. महीने के फर्स्ट हाफ में एक्सपेंडिचर थोड़े हाई रहेंगे. मैरिड लाइफ के लिए अच्छा समय है. आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ नई-नई स्कीम बनाएंगे और अपनी रिलेशनशिप को इंप्रूव करने के लिए कहीं घूमने भी जाएंगे.

लव लाइफ के लिए भी एक अच्छा समय है. आपकी लाइफ इंप्रूव होगी और आपको खुशी प्रदान करेगी. जॉब में कॉलीग से अच्छी ट्यूनिंग रखने का आपको बेनिफिट मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius Monthly Rashifal)
आपके लिए‌ यह महीना ठीक-ठाक रहेगा. महीने की शुरुआत से ही इनकम बढ़ेगी. धन लाभ होने से बैंक में बैलेंस भी बढ़ेगा. गुप्त योजनाएं बनाने के लिए अच्छा समय है.

बिजनेस डीलिंग से आपको फायदा होगा और आप कुछ नए लोगों से जुड़ेंगे. जॉब करने वाले लोगों को थोड़ा सा फोकस अपने काम पर करना पड़ेगा, नहीं तो कुछ प्रॉब्लम फेस कर सकते हैं.

आपके फ्रेंड्स आपको काम की सलाह देंगे. आपके भाइयों का सपोर्टिव बिहेवियर आपकी असली ताकत बनेगा. बिजनेस में रिस्क लेने से बचने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ के लिए अच्छा समय है. आपस की ट्यूनिंग बढ़िया होगी. स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलेगी.

मीन राशि (Pisces Monthly Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है. सेहत में सावधानी रखने से ही काम बनेंगे, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं.

ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें और दूसरों को भी इंसान समझने की कोशिश करें क्योंकि इस दौरान आपका बिहेवियर बदल सकता है. मैरिड लाइफ में टेंशन रह सकती है.

आपको अपने लाइफ पार्टनर से इस पर बात करनी चाहिए. लव लाइफ के लिए अच्छा समय रहेगा. आप अपने लवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे.

एक्सपेंडिचर हायर साइड में रहेंगे लेकिन धन लाभ भी होता रहेगा, जिससे आपको कोई बड़ी प्रॉब्लम फेस नहीं करनी पड़ेगी. जॉब में आप खूब मेहनत करेंगे और इसका आपको अच्छा रिजल्ट भी देखने को मिलेगा. बिजनेस के लिए कुछ कमजोर समय दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024 Date: चैत्र नवरात्रि के बाद शारदीय नवरात्रि कब हैं ? नोट कर लें डेट, तिथियां, मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget